फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contract electrical worker dies due to electrocution case filed

Aligarh News: करंट लगने से संविदा विद्युत कर्मी की मौत, मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 12:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 12:04 AM IST
सार

संविदा कर्मी खंभे पर काम कर रहा था कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अवर अभियंता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जो व्यक्ति संजीव को अपने घर काम कराने के लिए बुलाकर ले गया था।

विज्ञापन
Contract electrical worker dies due to electrocution case filed
मृतक संजीव कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर में शनिवार की शाम को विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना विजयगढ़ के गांव भिनौली निवासी संजीव कुमार पुत्र त्रिवेदी प्रसाद दुभिया विद्युत फीडर पर संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत था। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की शाम संजीव कुमार गांव कनकपुर निवासी एक व्यक्ति अपने घर पर विद्युत संबंधी कार्य कराने के लिए बुलाकर ले गया था। वहां कार्य करते समय शाम करीब 5:30 बजे वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे संजीव मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने 26 वर्षीय संजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुभिया फीडर के अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जो व्यक्ति संजीव को अपने घर काम कराने के लिए बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने झूठ बोलकर कर्मी को बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया। यहां करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी प्रीति व दो बच्चे अंश व रेहन को बिलखते हुए छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed