फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   container hit the bike from behind

Aligarh Road Accident: कंटेनर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, रक्षाबंधन पर जा रहे पति-पत्नी की मौत

Sat, 09 Aug 2025 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 10:10 PM IST
सार

पति-पत्नी गांव सकीट जनपद एटा जा रहे थे। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव शाहपुर कुतुब के पास आगे जा रही बाइक में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
container hit the bike from behind
मृतक प्रमोद कुमार और सुमन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के लोधा अंतर्गत दिल्ली-कानपुर हाईवे पर 9 अगस्त की सुबह करीब चार बजे गांव शाहपुर कुतुब के पास कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर गुरुग्राम से एटा जनपद जा रहे थे। रोरावर थाना पुलिस से खबर मिलने के बाद उनके परिजन अलीगढ़ आ गए और पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन


जनपद आगरा के रामबाग टेड़ी बगिया निवासी प्रमोद कुमार (45) अपनी पत्नी सुमन (34) और बच्चों सहित गुरुग्राम में रहते थे। उनके बेटे कुणाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर मां को साथ लेकर उनके पिता मां के मायके गांव सकीट जनपद एटा जा रहे थे। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव शाहपुर कुतुब के पास आगे जा रही बाइक में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे उनके माता-पिता की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुंचे और रोरावर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक की नंबर प्लेट की ऑनलाइन जांच कर पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर पर रोरावर पुलिस ने दंपती की मौत की खबर परिवार को दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कुणाल ने दोनों शव की शिनाख्त अपने माता-पिता के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। कंटेनर चालक हिरासत में है। परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed