{"_id":"66e96a39a95d85f679055228","slug":"container-collides-with-car-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल
Tue, 17 Sep 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:08 PM IST
सार
दीपक शर्मा कार से अपनी पत्नी शिवांगी, एक साल की बेटी समृद्धि के साथ हरदोई जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पचपेड़ा मोड़ के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही ब्रेड फैक्टरी की कंटेनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
गभाना स्थित हाईवे पचपेड़ा मोड़ पर 17 सितंबर की सुबह ब्रेड फैक्टरी के कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन घायल हो गए। उपचार के बाद सभी घर बुलंदशहर वापस चले गए।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना कोतवाली में सुशीला विहार निवासी दीपक शर्मा कार से अपनी पत्नी शिवांगी, एक साल की बेटी समृद्धि के साथ हरदोई जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पचपेड़ा मोड़ के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही ब्रेड फैक्टरी की कंटेनर गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने भांकरी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार लेकर सभी वापस बुलंदशहर चले गए।।
विज्ञापन