फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contact to all voters before the announcement of elections

अलीगढ़ः चुनाव की घोषणा के पहले सभी मतदाताओं से करें संपर्क

Mon, 13 Dec 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Contact to all voters before the announcement of elections
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाध्यक्ष एवं विधान सभा स्तर के पदाधिकारियों को बूथ, पन्ना प्रमुख एवं मंडल प्रमुख पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले पन्ना प्रमुखों के माध्यम से कम से कम चार बार मतदाताओं से संपर्क करें। उनका मोबाइल नंबर अपने पास रखें और उनके सुख-दुख में शामिल हों।
विज्ञापन

एटा में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृज क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के साथ बैठक की। नेताओं का जोर मंडल, बूथ एवं पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने पर है। मंडल के पदाधिकारियों को शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया गया। पांच से छह बूथों को मिलाकर शक्ति केंद्रों का गठन होता है। पन्ना प्रमुख से सतत संपर्क बनाए रखना है। एक पन्ना प्रमुख को करीब 60 मतदाताओं की चिंता करनी होती है।
विज्ञापन

सात विस क्षेत्रों से करीब तीन हजार बूथ अध्यक्ष पहुंचे एटा
अलीगढ़। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से करीब तीन हजार बूथ अध्यक्ष एटा में आयोजित हुए बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल हुए। अलीगढ़ जिला एवं महानगर से करीब 72 बस एवं छोटे वाहनों से बूथ अध्यक्ष एवं नेता एटा के रामलीला मैदान में पहुंचे। बूथ अध्यक्षों के लिए बस में भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गई थी। महानगर के 826 बूथ अध्यक्षों को सांसद सतीश गौतम एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले से 2,135 बूथ अध्यक्ष गए थे। इनके अलावा सेक्टर, मंडल एवं जिले के पदाधिकारी गए थे। शिवनारायण शर्मा, गौरव शर्मा, सुधा सिंह, वैभव गौतम, जितेंद्र तोमर, मंजू सैनी, हिमांशु शर्मा, अनिता जैन, जगमोहन गुप्ता, डॉ. राजीव अग्रवाल, राजीव, ख्यालीराम, विष्णु भैया, इमरान सैफी, जयगोपाल वीआईपी आदि एटा गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed