{"_id":"658b21c3e3606a7d0c04e254","slug":"construction-on-the-plot-demolished-with-jcb-seven-named-aligarh-news-c-2-1-gur1003-287878-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जेसीबी से भूखंड पर हुआ निर्माण ढहाया, सात नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जेसीबी से भूखंड पर हुआ निर्माण ढहाया, सात नामजद
Wed, 27 Dec 2023 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:26 AM IST
सार
जवां थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने और पत्नी आशा देवी के नाम से दो आवासीय भूखंड जटपुरा गांव खरीदे थे। चाहरदीवारी कराकर कमरे का ढांचा बना दिया था।
विज्ञापन
जेसीबी मशीन से ध्वस्त करते हुए
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव के निकट एक भूखंड में बने कमरे और बाउंड्रीवाल को कुछ लोगों ने जेसीबी की मदद से 24 दिसंबर रात ढहा दिया। इस संबंध में भूखंड की ओर से सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जवां थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने और पत्नी आशा देवी के नाम से दो आवासीय भूखंड जटपुरा गांव खरीदे थे। चाहरदीवारी कराकर कमरे का ढांचा बना दिया था। आरोप है कि 24 दिसंबर रात मोरथल गांव के मेघ सिंह, अमित, विकास , मनोज, मोनू, गुलशन व शुभम ने एक राय होकर जेसीबी के द्वारा चाहरदीवारी और कमरे को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
आवाज सुनकर सामने रहने वाले धर्मवीर सिंह ने देखा तो आरोपी गाली और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में पुलिस ने भूखंड स्वामी की तहरीर पर नामजदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन