फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of power station and main road started in defence Corridor

अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर में बिजली स्टेशन और मुख्य सड़क बनना शुरू, ड्रेनेज-पेयजल का टेंडर जल्द

Fri, 17 Sep 2021 03:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of power station and main road started in defence Corridor
आशीष निगम
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे, उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। वर्तमान में यहां पर शिलान्यास की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन से पहले 78 हेक्टेयर भूभाग में बसाए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर की मुख्य सड़क बनना शुरू हो चुकी है। लगभग 2.2 किमी लंबी इस सड़क की चौड़ाई लगभग तीस मीटर रखी गई है। यह फोरलेन रोड होगा। लगभग 1500 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के दाहिनी ओर 33 बाई 11 केवी का बिजली स्टेशन बन रहा है। ड्रेनेज सिस्टम और ओवरहेड वॉटर टैंक जलनिगम बनाएगा। बाकी निर्माण यूपीडा करा रहा है।
अंडला में बनाया जा रहा डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ पलवल स्टेट हाईवे के दोनों ओर फैला है। हाईवे इसके बीचोंबीच से गुजर रहा है, जिससे हाईवे के समानांतर पलवल की ओर 33 हेक्टेयर और अलीगढ़ की ओर 45 हेक्टेयर जमीन बंट गई है। जमीन का यह टुकड़ा लंबवत है। सरकार की मंशा है कि अगर प्रोजेक्ट में निवेशकों की संख्या बढ़ी तो पास में ही गभाना के ख्यामई में इसका विस्तारीकरण किया जा सकेगा। वहां की जमीन को भी इस प्रोजेक्ट के लिए फिलहाल रिजर्व ही रखा जा रहा है। शासन का भी मानना है कि हार्डवेयर और ताले में देश विदेश में नाम कमा चुका अलीगढ़ रक्षा उपकरणों के उत्पादन में अग्रणी साबित होगा, क्योंकि यहां डाईबेस्ड काम दशकों से हो रहा है। बहरहाल, अगर यहां काम की रफ्तार बनी रही तो जल्द ही अलीगढ़ का नाम रक्षा उपकरणों के बाजार में चमक सकता है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर सवा एक बजे के करीब सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस भूभाग का हवाई निरीक्षण किया। उस वक्त जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी कलानिधि नैथानी मौजूद थे। सीएम योगी जब हवाई निरीक्षण करते हुए 38वीं वाहिनी पीएसी के लिए आसमान में ही मुड़ने लगे तब अधिकारी वहां से शहर के लिए निकले। यहां पर यूपीडा की टीम पहले से ही मौजूद थी। जिसमें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीशचंद्र वर्मा, सीजेएम कर्नल संजय सिंह, ओएसडी ओपी पाठक, एक्सईएन मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता आरके वर्मा, अवर अभियंता अवनीश कुमार के साथ रोड बना रही मैसर्स राजेंद्र कुमार कन्नौज के विवेक शर्मा शामिल थे। इन सभी को उम्मीद थी कि पास में ही राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बन रहे कार्यक्रम स्थल देखने आ रहे सीएम योगी वहां भी पहुंचेंगे, लेकिन योगी केवल हवाई निरीक्षण कर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ नोड की खासियत
1-दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, बरेली के करीब।
2-अलीगढ़ एयरपोर्ट तैयार, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहुत करीब।
3-अलीगढ़ में पहले से ही डाईबेस्ड हार्डवेयर का बड़ा काम हो रहा।
4-अलीगढ़ पलवल स्टेट हाईवे बन जाने से निवेशकों को बड़ी राहत।
5-जीटी रोड, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद-बरेली हाईवे इसके करीब।
6-भदेसी में रेलवे का लोडिंग अनलोडिंग हब और ट्रांसपोर्ट नगर भी पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed