फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of Aligarh-Palwal Highway started

अलीगढ़-पलवल हाईवे का निर्माण शुरू: 33 किलोमीटर का बाईपास, एक फ्लाई ओवर, तीन अंडर पास और बनेगी सर्विस रोड

Sat, 19 Jul 2025 11:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 11:24 AM IST
सार

यह हाईवे 72 किलोमीटर का होगा। इस हाईवे का निर्माण खेरेश्वर चौराहे से शुरू हुआ है। यह खैर होकर निकलेगा। इस हाईवे के बनने से डिफेंस कॉरिडोर सीधे जेवर एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा। साथ ही खैर और जट्टारी में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

विज्ञापन
Construction of Aligarh-Palwal Highway started
पलवल-टप्पल-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

पलवल-टप्पल-अलीगढ़ (पीटीए) नेशनल हाईवे 334 डी का निर्माण शुरू हो गया है। तीन कंपनियां मिलकर 33 किलोमीटर का बाईपास, एक फ्लाई ओवर और तीन अंडर पास के साथ सर्विस रोड निर्माण कराएंगी। विभाग का दावा है कि दो साल में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस हाईवे के बनने से डिफेंस कॉरिडोर सीधे जेवर एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा। साथ ही खैर और जट्टारी में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

विज्ञापन


यह हाईवे 72 किलोमीटर का होगा। इस हाईवे का निर्माण खेरेश्वर चौराहे से शुरू हुआ है। यह खैर होकर निकलेगा। एनएचएआई इसका निर्माण करा रही है। रजपुरा गांव में टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा। खैर व जट्टारी में 33 किमी फोरलेन बाईपास के साथ खैर से अंडला तक 10 किमी और जट्टारी से तीन किमी तक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा।

विज्ञापन

खेरेश्वर से अर्राना तक हाईवे के साथ-साथ सर्विस रोड का भी कार्य जोरों से चल रहा है। वन विभाग से एनओसी मिल चुकी है। पेड़ काटने का भी कार्य चल रहा है। इस हाइवे के निर्माण से खैर एवं जट्टारी में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।-करण सिंह राघव, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी जानकारी

  • नेशनल हाईवे 334 डी पर एक फ्लाई ओवर, तीन अंडर पास, 33 किमी का फोरलेन बाईपास बनेगा।
  • लोधा, अंडला और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पर सात से 12 मीटर का अंडर पास बनेगा।
  • डिफेंस कोरिडोर पर 30 मीटर लंबे फ्लाई ओवर का होगा निर्माण।
  • कुल योजना 1361 करोड़ की है।
  • मुआवजा आदि पर खर्च-530 करोड़।
  • 600 करोड़ से मिलेगी रेंगते ट्रैफिक को रफ्तार
  • इस हाइवे के बनने से डिफेंस कॉरिडोर जेवर एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा
  • खैर और जट्टारी में लगने वाले जाम से भी लोगों को मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed