फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Construction of 18 ponds completed in Atrauli, work continues on 12

Aligarh News: अतरौली में 18 तालाबों का निर्माण पूरा, 12 पर काम जारी

Sat, 21 Jun 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Construction of 18 ponds completed in Atrauli, work continues on 12
भूजल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर तालाबों और पोखरों को पुनर्जीवित करने का काम जारी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अतरौली ब्लॉक स्तर से 30 तालाबों का जीर्णोद्धार कर अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य था। इसमें मनरेगा योजना के तहत करीब 18 तालाब तैयार हो चुके हैं, 12 पर काम जारी है, जो जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। इनका 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

लगातार गिरते भूजलस्तर को देखते हुए वाटर रिचार्ज क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से भूगर्भ विभाग ने तालाबों में बारिश का पानी भरने की योजना तैयार की थी। इसके तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व नगरीय निकायों में उनके स्तर से तालाब और पोखरों के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिंचाई विभाग भी अपने स्तर से इसमें लगा है। तालाबों-पोखरों में यदि बारिश का पानी एकत्रित होगा तो आसपास के भूगर्भ जलस्तर को समृद्ध किया जा सकता है। इसके लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भी काम हुआ। ब्लॉक स्तर से हर साल तालाबों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है, ताकि प्रत्येक गांव में जल संरक्षण किया जा सके। इसमें गांव के बेकार पानी को तालाबों में डाला जाता है, जिससे जलभराव दूर करने में भी मदद मिलती है। मनरेगा के तहत कार्य होने पर लोगों को गांव में ही रोजगार भी मिलता है।
विज्ञापन


तहसील की 30 ग्राम पंचायतों में तालाबों और पोखरों का पुनरुद्धार हो चुका है। अन्य ग्राम पंचायतों में भी कार्ययोजना तैयार कर इस वर्ष नए तालाबों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वेदप्रकाश, बीडीओ अतरौली।
मनरेगा योजना से तालाबों और पोखरों का काम होने से लोगों को गांव में ही रोजगार मुहैया होता है। तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य हम शीर्ष प्राथमिकता पर कर रहे हैं।
-नवीन कुमार, एपीओ पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed