फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable injured in police vehicle accident discharged from hospital

Aligarh: पुलिस वाहन हादसे में घायल सिपाही की अस्पताल से छुट्टी, बिफरे परिजन, ले गए आगरा, लगाया यह आरोप

Sat, 10 May 2025 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 05:51 PM IST
सार

फिरोजाबाद जेल से मुजफ्फरनगर कैदी पुलिस वाहन से मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी पर ले जाया जा रहा था। तभी लोधा क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर चिकावटी कट के पास पुलिस वाहन हाईवे सहारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसा था। हादसे में एक दरोगा, तीन सिपाही व एक कैदी की मौत हो गई थी, जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ था।

विज्ञापन
Constable injured in police vehicle accident discharged from hospital
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल से ले जाते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद से कैदी को लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे पुलिस वाहन की दुर्घटना में घायल सिपाही की 9 मई को जीवन ज्योति नर्सिंग होम से छुट्टी कर दी गई। इस पर परिजन यह आरोप लगाकर बिफर गए कि घायल सिपाही गंभीर बीमारी से ग्रसित है। यह जानकर बिना रिपोर्ट दिए उनकी छुट्टी कर दी गई है। काफी देर तक परिजन सिपाही को लेकर अस्पताल के गेट पर खड़े रहे। बाद में सिपाही को अपने साथ आगरा ले गए। अब वहीं उन्हें भरती कराया जाएगा।

विज्ञापन


घटनाक्रम 8 मई सुबह का है। फिरोजाबाद जेल से मुजफ्फरनगर कैदी गुलसन्नवर पुलिस वाहन से मुजफ्फरनगर गैंगस्टर कोर्ट में पेशी पर ले जाया जा रहा था। तभी लोधा क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर चिकावटी कट के पास पुलिस वाहन हाईवे सहारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसा था। इस भीषण दुर्घटना में वाहन सवार एक दरोगा, तीन सिपाही व एक कैदी की मौत हो गई थी, जबकि एक सिपाही हाथरस हसायन के बरसोली के शेरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें यहां सूतमिल के जीवन ज्योति अस्पताल में भरती कराया था।
विज्ञापन


8 मई से लेकर 9 मई दोपहर तक चले उपचार के बाद सिपाही शेरपाल सिंह को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद ही परिजन बिफर गए। उनका आरोप था कि शेरपाल गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। यह जानकारी मिलने पर उन्हें चिकित्सक ने छुट्टी दे दी है, जबकि उनको उपचार की जरूरत है। काफी देर तक परिजन शेरपाल को स्ट्रेचर पर लिए नर्सिंग होम के गेट पर खड़े रहे। हालांकि जब काफी प्रयास के बाद भी उन्हें वापस नहीं लिया गया तो परिजन थककर उन्हें आगरा ले गए। उनके भाई नीरज कुमार ने बताया कि परिवार चूंकि आगरा ही रहता है। इसलिए उन्हें वहीं ले जाया गया है। अब उन्हें वहीं भरती किया जाएगा। मगर चिकित्सक ने उन्हें गंभीर बीमारी से पीडि़त होने की जानकारी पर बाहर कर दिया। जांच के कागज तक नहीं दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप निराधार है। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की निगरानी में उपचार चल रहा था। दो दिन तक उन्हें हमारे यहां निगरानी में रखा गया। जब छुट्टी की जरूरत महसूस हुई तो प्रापर डिस्चार्ज बनाकर दिया गया है।-डा.राजेश्वर सिंह, संचालक जीवन ज्योति नर्सिंग होम
मरीज को प्रापर निगरानी में रखा गया। जब छुट्टी की जरूरत महसूस हुई तो शुक्रवार दोपहर में छुट्टी दी गई है। बाकी परिजनों की नाराजगी गलत है।-डा.नीरज त्यागी, सीएमओ
मरीज पहले से गंभीर बीमारी से पीडि़त है। ये बात परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह ही बता दी गई थी। बाकी दुर्घटना के बाद अब किसी तरह के उपचार की जरूरत नहीं महसूस हुई। इसलिए छुट्टी दी गई है। साथ में तीस दिन का रेस्ट बताया है।-संजीव तोमर, सीओ गभाना


कंटेनर थाने पर खड़ा कराया, जांच शुरू की गई
चिकावटी कट पर हाईवे पर जिस कंटेनर में पुलिस वाहन घुसा था। उसे लोधा पुलिस ने मुकदमे के आधार पर थाने में खड़ा करा लिया है। यह वाहन राजस्थान के हनुमानगढ़ की एक ट्रांसपोर्ट का है। अब मुकदमे में बयान व खड़ा करने के कारणों को जानने के लिए उसके स्वामी व चालक आदि को बुलाया जाएगा। इसके साथ ही यह भी जानने का प्रयास हो रहा है कि पुलिस वाहन किस वजह से घुसा था। इस विषय में सीओ गभाना बताते हैं कि जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह हुई दुर्घटना में पांच की जान गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed