फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable dies of dengue in Aligarh

Dengue: अलीगढ़ में डेंगू से सिपाही की मौत, गोधा में तैनात सिपाही ने आगरा में तोड़ा दम, दस नए मरीज मिले

Fri, 29 Sep 2023 12:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 12:14 AM IST
सार

24 सितम्बर को तबीयत खराब होने पर वह तीन दिन के अवकाश पर घर गए थे। घर पर अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर परिजनों ने 26 सितंबर को क्वार्सी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने डेंगू होने की पुष्टि की। बृहस्पतिवार को आगरा रेफर किया गया।

विज्ञापन
Constable dies of dengue in Aligarh
dengue

विस्तार

अलीगढ़ जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गोधा थाने में तैनात डेंगू पीड़ित सिपाही की आगरा में मौत हुई है। वहीं, दस नए मरीज पिछले चौबीस घंटे में सामने आए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य टीमों ने निरोधात्मक कार्यवाही की है।

विज्ञापन


थाना गोधा पर नियुक्त हेड कांस्टेबल आशीष शर्मा (33) शास्त्री नगर एटा की बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई। वह डेंगू से पीड़ित थे। उपचार आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। वह करीब तीन माह से डाइबिटीज से भी पीड़ित थे। जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर को तबीयत खराब होने पर वह तीन दिन के अवकाश पर घर गए थे। घर पर अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर परिजनों ने 26 सितंबर को क्वार्सी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने डेंगू होने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आगरा रेफर किया गया। शाम करीब सात उनकी पत्नी पूजा शर्मा ने फोन पर थाना व जिला मुख्यालय पर आशीष की मौत की सूचना दी। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक छा गया। इधर, बृहस्पतिवार को जिले में दस डेंगू मरीज मिले। इस सूचना पर डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की टीम ने देहात व एसीएमओ रोहित गोयल की टीम ने शहर में निरोधात्मक कार्यवाही की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed