फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable dies in road accident

Aligarh News: सड़क हादसे में सिपाही की मौत, शव गांव पहुंचने पर मातम

Fri, 12 Jan 2024 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Jan 2024 12:27 AM IST
सार

धर्मेंद्र ड्यूटी कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच बाजना मिठ्ठोली रोड स्थित माइनर चेक प्वॉइंट पर नशा किये बाइक सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीरावस्था में तीनों घायलों को पुलिसकर्मियों द्वारा नौहझील स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिपाही धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Constable dies in road accident
सिपाही धर्मेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाने में तैनात सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 11 जनवरी को उसका शव पैतृक गांव खेड़िया खुर्द पहुंचा तो मातम छा गया। गांव के अलावा आसपास के ग्रामीण भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। परिजनों का रोना देख शव के साथ आए पुलिसकर्मी भी अपने आंसू न रोक सके।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार के लिए अपने खेतों पर पहुंचने पर गारद ने अपने साथी को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा व नौहझील थाना इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि देकर परिवार को ढांढस बंधाया। टप्पल क्षेत्र के गांव खेड़िया खुर्द निवासी धर्मेंद्र पुत्र ज्ञानेंद्र (26) की मथुरा के नौहझील थाने में पीआरवी 1938 पर तैनाती थी। 10 जनवरी  देर शाम धर्मेंद्र ड्यूटी कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच बाजना मिठ्ठोली रोड स्थित माइनर चेक प्वॉइंट पर नशा किये बाइक सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीरावस्था में तीनों घायलों को पुलिसकर्मियों द्वारा नौहझील स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने सिपाही धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बृहस्पतिवार को नौहझील इंस्पेक्टर की मौजूदगी शव सुरक्षा गारद के साथ गांव पहुंचा। मृतक सिपाही की अंतिम यात्रा में ग्राम व क्षेत्रवासी लोग उमड़ पड़े। मृतक सिपाही के बड़े भाई सेना के जवान सोनू ने अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मिलकर भाई के शव का अंतिम संस्कार किया। युवा पुत्र की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। धर्मेंद्र की शादी दो वर्ष पूर्व खैर क्षेत्र के गांव मोहसानपुर निवासी चंचल के साथ हुई थी। जिसका पांच माह का बेटा है। धर्मेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed