{"_id":"5fe1b328b3e24b51d4294991","slug":"constable-deployed-in-aligarh-district-jail-dies-due-to-cancer-family-accuses-jail-authority-for-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ जिला कारागार में तैनात सिपाही की बीमारी से मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ जिला कारागार में तैनात सिपाही की बीमारी से मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप
Tue, 22 Dec 2020 02:19 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ जिला कारागार में तैनात सिपाही की सोमवार को लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। परिवार ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव मुंडनपुर निवासी भीकम प्रसाद (47) की तैनाती अलीगढ़ जिला कारागार में थी। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार को उनकी तबियत बिगड़ी और परिजनों ने अस्पताल ले जाने की तैयारी की, तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस पर परिवार ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। देर शाम परिवारवाले शव को आगरा ले गए। मृतक सिपाही के परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पत्नी हैं। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते सिपाही की मौत हुई है। लापरवाही जैसे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन