फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable arrested in smuggling, terminated

अलीगढ़ः तस्करी में गिरफ्तार सिपाही की सेवा समाप्त

Sat, 14 Aug 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Constable arrested in smuggling, terminated
पिछले वर्ष अप्रैल माह में अपने साथियों संग हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किए गए जिला पुलिस के सिपाही प्रदीप कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है। एसएसपी ने मुकदमे की जांच के आधार पर शुक्रवार को उसे पुलिस सेवा के बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि सिपाही एसडीएम कोल के गनर के रूप में यहां तैनात था और ड्यूटी से सरकारी कारबाइन व कारतूस सहित गायब होने के बाद वह हरियाणा में गिरफ्तार हुआ था। उस समय उसके पास से हिसाब के अनुसार 15 कारतूस भी कम पाए गए थे। अभी तक वह हरियाणा की जेल है।
विज्ञापन

यह वाकया अप्रैल माह का है, जब पुलिस लाइन में तैनात सिपाही टोहना सिटी फतेहाबाद हरियाणा निवासी प्रदीप कुमार एसडीएम कोल की सुरक्षा में था और उसके नाम 9 एमएम की सरकारी कारबाइन व 70 कारतूस एलाट थे। वह अचानक 22 अप्रैल को गायब हो गया। इसके बाद उसे हरियाणा पुलिस ने साथियों संग हेरोइन तस्करी में दबोचा। उसके पास 15 कारतूस गायब मिले थे। हरियाणा पुलिस की सूचना पर यहां पुलिस लाइन के आरआई ने प्रदीप के खिलाफ सिविल लाइंस में कारबाइन के दुरुपयोग व कारतूस गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने उसे सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इधर, इस मामले में प्रदीप के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट भी भेजी जा रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिसकर्मियों को सचेत किया है कि ऐसे किसी भी आपराधिक क्रियाकलाप से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed