{"_id":"66c54119d833b13ce20b024c","slug":"conspiracy-to-derail-goods-train-in-aligarh-bike-rim-was-placed-on-track-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अब यहां एक और ट्रेन हादसे की साजिश... मालगाड़ी को पलटाने का था प्लान! ट्रैक पर रख दिया ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब यहां एक और ट्रेन हादसे की साजिश... मालगाड़ी को पलटाने का था प्लान! ट्रैक पर रख दिया ये सामान
Wed, 21 Aug 2024 09:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:16 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के इस जिले में अब एक और ट्रेन हादसे की साजिश रची गई। साजिशकर्ता ने ट्रैक पर ये सामान रख दिया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
ट्रैक पर रखा बाइक का रिम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ जनपद के रोरावर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह को करीब पौने आठ बजे तालसपुर गांव के पास थर्ड लाइन पर (मालभाड़ा गलियारा) बाइक का रिम रखकर मालगाड़ी को गिराने की साजिश की गई। वो तो गनीमत रही कि मालगाड़ी की स्पीड कम थी और रिम जैसे ही इंजन से टकराया चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया।
इत्तला पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मालभाड़ा गलियारा के परियोजना प्रबंधक ने किसी साजिश की आशंका जताते हुए रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
रेलवे की थर्ड लाइन (मालभाड़ा गलियारा) पर सुबह को 07:45 पर मालगाड़ी संख्या केएन -273341 डाउन ट्रैक के किलोमीटर 806/42 के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ मोटरसाइकिल का रिम मालगाड़ी के इंजन से टकराया।
विज्ञापन
इंजन से टकराकर रिम दूर जाकर गिरा। चालक ने तत्काल मालगाड़ी को रोक दिया और कंट्रोलर को सूचना दी। चालक का कहना था कि रिम रेल पटरी के ऊपर रखा हुआ था। किसी अराजक तत्व का यह कारनामा है।

जानकारी मिलते ही रेल अफसर मौके पर पहुंच गए। जीआरपी और आरपीएफ के साथ ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों ही पटरियों पर इस तरह का निशान बना है जैसे पटरी को घिसा गया हो।
रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक रिम और रखा मिला है। सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बाइक का रिम रखने के मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
प्रोजेक्ट मैनेजर सिकंदर हसीब की ओर से अज्ञात अराजक तत्व के खिलाफ थाना रोरावर में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।