{"_id":"6a3851aee567007cf4090790","slug":"conqueror-club-crowned-dtca-super-t-20-champion-aligarh-news-c-2-gur1004-1002768-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कॉन्क्वेरर क्लब बना डीटीसीए सुपर टी-20 का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कॉन्क्वेरर क्लब बना डीटीसीए सुपर टी-20 का चैंपियन
विज्ञापन
जीत के बाद खुशी मनाते हमजाह एकेडमी के खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एडीसीए) के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट टैलेंट क्रिकेट अकादमी (डीटीसीए) की ओर से आयोजित सुपर टी-20 कप का फाइनल रविवार को खेला गया। इसमें कॉन्क्वेरर क्लब ने इलेवन ब्वॉयज को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल जाॅनसन कंपाउंड क्रिकेट मैदान पर खेला गया। कॉन्क्वेरर क्लब ने 19.3 ओवर में 176 रन बनाए। शिवम राजपूत ने 84 रन की पारी खेली, हर्ष शर्मा ने 38 रन का योगदान दिया। इलेवन ब्वॉयज के भोला और हनी ने तीन-तीन व केशव ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 11 ब्वॉयज की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 42 रन पर सात विकेट गंवा दिए। भोला ने 35 और शिवम ने 19 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 15.5 ओवर में 139 रन पर सिमट गई।
कॉन्क्वेरर क्लब के अंकित, कृष्णा और अमन ने तीन-तीन विकेट झटके। शिवम राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच और भोला को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। केशव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मयंक गौड़ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, केशव जस्टिन को गेंदबाज और फहद खान को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर चुना गया। इस अवसर पर एडीसीए सचिव प्रदीप सिंह, प्रदीप सारस्वत, सुबोध, पंकज शर्मा, मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हमजाह क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से मिली जीत
रठगांव स्थित हमजाह क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए तारिक गांधी ओपन क्रिकेट सीरीज के तीसरे मुकाबले में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने एमरिंड क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हरा दिया। निखिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
50 ओवर के मैच में एमरिंड क्रिकेट क्लब 35.5 ओवर में 273 रन बना सकी। अंशुल ने 162 रन की पारी खेली। आतिफ ने 23 रन और जीशान ने 18 रन बनाए। एकेडमी के रोहित ने पांच विकेट झटके। अमीर हमजाह ने दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने संयमित शुरुआत की। निखिल ने नाबाद 139 रन, अमीर हमजाह ने नाबाद 50 और अयान खालिक ने 44 रन का योगदान दिया। टीम ने 45.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 279 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। यहां अल्तमश, रईस ठाकुर, अयान, आतिफ, यूसुफ, दानिश आदि मौजूद रहे।