{"_id":"609d8b218ebc3e74f947b4fa","slug":"congressmen-going-to-show-black-flag-to-chief-minister-stopped-city-office-news-ali263057079","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, प्रदर्शन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल और उनके समर्थकों को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अन्य कांग्रेसियों को घर पर नजरबंद कर दिया गया।
विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता मैरिस रोड पर इकट्ठा हुए। हाथों में तख्ती और बैनर लेकर कांग्रेसी एएमयू हेलीपैड पर जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने इनको रोक लिया। इसको लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने मौके पर ही धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विवेक बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। वे सब सफेद झूठ का पुलिंदा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि कोरोना मरीजों का उपचार निजी अस्पतालों में कराए जाने पर खर्च सरकार वहन करेगी। उनकी वो घोषणा सुपर फ़्लाप सिद्ध हुई।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग की कि ऑक्सीजन व दवाओं के अभाव में दम तोड़ने वाले कोरोना मरीजों के परिवारीजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर शाहिद खान, बिजेंद्र सिंह बघेल, गौरव गुप्ता, अजय धनगर, सनी प्रजापति, बॉबी वसी, हेमप्रकाश सैनी, आमिर ठाकुर, जितेन्द्र यादव, पिंकू बघेल, कंचन सिंह बघेल, आदि मौजूद थे।
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान को पुलिस ने उनके घर पर सुबह ही नजर बंद कर दिया। जियाउर्रहमान ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। जियाउर्रहमान के साथ युवा नेता सुरेंद्र उपाध्याय, किरनपाल सिंह केपी, रीतेश यादव, विशाल गौतम, अरबाज खान को भी नजरबंद किया गया।