{"_id":"6a43a92d6347737ad90d75cb","slug":"congress-tussle-reached-the-high-command-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हाईकमान तक पहुंची कांग्रेस की जूतम-पैजार, बाहरी बताए गए कार्यकर्ता ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हाईकमान तक पहुंची कांग्रेस की जूतम-पैजार, बाहरी बताए गए कार्यकर्ता ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच
Tue, 30 Jun 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:02 PM IST
सार
मामले में इंस्पेक्टर गांधीपार्क विजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में सोनू संग मारपीट होने की पुष्टि हुई है। कुछ बयान लिया जाना बाकी है। जल्द एफआईआर की जाएगी।
विज्ञापन
Congress Workers clash
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस के रेलवे रोड कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय सचिव प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने हुई जूतम-पैजार का मामला हाईकमान तक पहुंच गया है। मामले में जिला उपाध्यक्ष को पूर्व सेवादल जिला संगठक को जूता मारने में नोटिस देने की तैयारी हो रही है। पुलिस स्तर से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इस मामले में सोनू की ओर से शाहिद गुड्डू व उनके तीन साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क विजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में सोनू संग मारपीट होने की पुष्टि हुई है। कुछ बयान लिया जाना बाकी है। जल्द एफआईआर की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... UP: राष्ट्रीय सचिव के सामने कांग्रेसियों में मारपीट, जमकर जूतम-पैजार, कार्यकर्ताओं में टकराव; सामने आया वीडियो
विज्ञापन
इधर, सेवादल के पूर्व संगठक आलोक गौड़ ने बताया कि पूरा प्रकरण प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व नए प्रदेश प्रभारी को बताया गया है। सोनू उनके साथ सेवादल से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता है और कार्यालय सचिव रहा है। उसके साथ बाहर किसी बात पर मारपीट हुई। बाद में खुद शाहिद ने उन पर भी जूता फेंका। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता को बाहरी बताया गया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है। इधर, सोमवार को भी सोनू ने गांधी पार्क पुलिस से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था।
बोले जिलाध्यक्ष, जल्द जारी होगा नोटिस
जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने कहा है कि सोनू सेवादल में आलोक गौड़ के साथ कार्यकर्ता रहा है। यह बात हमारी जानकारी में नहीं थी। इसे लेकर पहले शाहिद गुड्डू को नोटिस जारी किया जाएगा। उनके जवाब के आधार पर फिर आलोक गौड़ से भी जानकारी की जाएगी। जांच में जिसकी भी गलती होगी, उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।