फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress Sangatan Srajan Abhiyan in Aligarh

Sangatan Srajan Abhiyan: कांग्रेस को अलीगढ़ में संगठन मजबूत करना पड़ रहा भारी, नहीं मिल रहे पदाधिकारी

Fri, 06 Jun 2025 04:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 04:02 PM IST
सार

अलीगढ़  जिले के सभी स्तरों, ब्लॉक और बूथ स्तर पर कुल 20,000 से अधिक पदाधिकारियों की आवश्यकता है, लेकिन पार्टी को इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, पार्टी के जिलाध्यक्ष दावा करते हैं कि कांग्रेस का जनाधार धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Congress Sangatan Srajan Abhiyan in Aligarh
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे ''संगठन सृजन अभियान'' को अलीगढ़ में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बूथ और ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त करने के लिए पार्टी को पर्याप्त लोग नहीं मिल पा रहे हैं। जिला और महानगर में सभी स्तरों पर कुल 20426 पदों पर पदाधिकारी नियुक्त करने हैं।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि जिले के सभी स्तरों, ब्लॉक और बूथ स्तर पर कुल 20,000 से अधिक पदाधिकारियों की आवश्यकता है, लेकिन पार्टी को इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, पार्टी के जिलाध्यक्ष दावा करते हैं कि कांग्रेस का जनाधार धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने घोषणा की है कि आगामी पंचायत चुनावों में जो भी कांग्रेसी चुनाव जिताएंगे या जीतेंगे, उनके नामों पर विधानसभा चुनाव के लिए विचार किया जाएगा। इसी के तहत आगामी 100 दिनों के लिए ''संगठन सृजन अभियान'' भी चलाया गया। इस अभियान का क्या अंजाम होगा, यह मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में स्पष्ट हो गया, जहां जमकर हंगामा हुआ। इस घटना से संगठन की आंतरिक कलह सतह पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। उसका जनाधार बढ़ रहा है। कुछ लोग पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इनके संबंध में पार्टी आलाकमान को अवगत कराया जा रहा है। जिला कार्यालय पर हुई बैठक में तय किया गया कि जो नेता संगठन की बैठक में नियमित नहीं आ रहे हैं। उनको नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। सभी पदों पर नियुक्ति हो रही हैं।- ठा. सोमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

यह है जिले में कांग्रेस का ढांचा

  • 1 जिलाध्यक्ष, 21 कमेटी सदस्य - कुल 22
  • 12 ब्लॉक अध्यक्ष, प्रत्येक ब्लॉक में 11 सदस्य - कुल 132
  • 112 न्याय पंचायत अध्यक्ष, प्रत्येक में 11 सदस्य - 1342
  • 18 नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रत्येक में 11 सदस्य - कुल 198
  • 1287 बूथ अध्यक्ष, प्रत्येक बूथ कमेटी में 11 सदस्य- कुल 14157


महानगर

  • 1 महानगर अध्यक्ष, 32 कमेटी सदस्य - कुल 32
  • 90 वार्ड अध्यक्ष, प्रत्येक में 11 कमेटी सदस्य- 990
  • 323 बूथ अध्यक्ष, प्रत्येक में 11 कमेटी सदस्य - कुल 3553
  • जिले के कुल पदाधिकारी - 15851
  • महानगर के कुल पदाधिकारी- 4575
  • कुल - 20426
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed