{"_id":"5fcfe0e38ebc3ecfb569ceb9","slug":"congress-protest-in-support-of-farmer-city-office-news-ali2506545189","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल हाईवे के पास कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल हाईवे के पास कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
टप्पल हाईवे पर किसानों के साथ धरने पर बैठे पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, रूही जुबेरी व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के समर्थन में कांग्रेसियों ने टप्पल हाईवे के पास किसानों का एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल भी पहुंचे।
इस मौके पर विवेक बंसल ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जब किसान अपने हितों की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहा है, तब प्रधानमंत्री मोदी और उनके समर्थक इस आंदोलन को अराजक तत्वों का आंदोलन करार दे रहे हैं। आंदोलन करने वालों को राष्ट्रद्रोही कहा जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि किसानों ने अपने कठिन परिश्रम से इस देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने किसानों को नई तकनीक से लैस किया। वहीं, वर्तमान भाजपा सरकार ने उन्हें उद्योगपतियों का गुलाम बनाने के लिए कानून बनाने का काम किया। स्वाभिमानी किसान सरकार के इस कपट को बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी गंगाराम, चौधरी जयपाल सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह, अटल चौधरी, जॉनी चौधरी, रूही जुबेरी, वीरेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र सिंह बालियान, वीरेंद्र चौधरी, चौधरी विजय पाल सिंह, प्रदीप चौधरी, चौधरी वेद वीर सिंह, विशंभर सिंह, देवेंद्र प्रधान, रामपाल प्रधान, विजय पाल सिंह प्रधान, ओमपाल, चौधरी बच्चू सिंह, चौधरी राजेंद्र प्रधान, दीन मोहम्मद, कमरुद्दीन, चंद्रप्रकाश, अनिल सिंह चौहान, ऋषि भारद्वाज, विजेंद्र सिंह बघेल, मुकीम चौधरी, पिंकू बघेल आदि मौजूद थे।