फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   congress protest CM yogi adityanth in aligarh.

सीएम के विरोध में सड़कें अटी

Sun, 15 Sep 2019 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
congress protest CM yogi adityanth in aligarh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लिए इगलास जाते सफाई कर्मचारियों को शीशिया पाड़ा पर रोके जान - फोटो : CITY OFFICE
सीएम योगी आदित्यनाथ के इगलास आगमन पर प्रदेश सरकार के विरोध में गैर भाजपाई दलों के साथ अन्य संगठन भी सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शन और इगलास जाने के लिए अड़े कांग्रेस, सपा व अन्य नेताओं को अलग-अलग जगह से 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। इनमें पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह और पूर्व विधायक विवेक बंसल भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने काले गुब्बारे हवा में छोड़कर विरोध जताया। हालांकि सीएम के इगलास से चले जाने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। लेकिन इससे पहले धरना प्रदर्शन के चलते शहर की सड़कें जाम हो गई। सीएम के विरोध में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

सासनी गेट पर कांग्रेसियों ने युवा हुंकार सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में जन जीवन की स्थिति बिगड़ रही है। सड़कों पर आवारा पशु हादसे का सबब बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति खस्ता हाल हो चली है। बिजली की बढ़ी दरों ने आम आदमी से लेकर किसान की कमर तोड़ दी है। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे आक्रोश फैल रहा है। इन्हीं सब के विरोध में मुख्यमंत्री को इगलास में ज्ञापन देना है।
विज्ञापन

इसके बाद इगलास की ओर कूच कर रहे कांग्रेसियों को सीओ प्रथम और कई थानों की पुलिस बल ने रोक लिया। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के साथ यूपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, गौरांग देव, कपिल शर्मा, मो. शारिक, नितन चौहान वाल्माकि, दीपक, रोबिन, रुबीन, नदीम, संदीप, राहुल यादव, 50 से ज्यादा कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिला कांग्रेस मुख्यालय से निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका तो कांग्रेसियों ने माल गोदाम तिराहे पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। जीटी रोड जाम कर दिया। साथ ही एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। ज्ञापन देने वालों पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव लीडर, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, अश्वनी शर्मा, संतोष सिंह, हेमंत शर्मा, फुरकान मिर्जा, लोकेश चौधरी, हेमंत शर्मा टोटो, रूही जुबैरी, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
घर से निकलते ही विवेक बंसल हिरासत में
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल शनिवार को इगलास जाने के लिए अपने कार्यालय से निकले तो बाहर आते ही क्वार्सी थाने के निरीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ विवेक बंसल को हिरासत में ले लिया था। उन्हें थाना क्वार्सी ले जाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेसी थाने पहुंच गए और प्रदर्शन किया। यहां पर उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। विवेक बंसल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाया जा रहा है। ये आचरण लोकतंत्र के लिये भारी खतरा है। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम द्वितीय को दिया। इस अवसर पर माया गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह बघेल, सीपी गौतम, हरिओम शर्मा, हरिओम शर्मा, गोपाल मिश्रा, नौशाद कुरैशी, सौरव द्विवेदी, तल्हा अबरार, सोमवीर सिंह, वीरेंद्र चौधरी, शाहिद शेख, अखिलेश शर्मा, शैलेंद्र रावत, शाहिद खान, संदीप गर्ग, आनंद बघेल, कासिम अली, मुकेश अग्रवाल, अविनाश शर्मा, अनिल सिंह चौहान, असलम कुरैशी आदि शामिल थे।
गिरफ्तार के बाद सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन देने जा रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर तथा समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे जैसे ही सपाइयों ने इगलास के लिए प्रस्थान किया, वैसे ही थानाध्यक्ष क्वारसी ने पुलिस बल के साथ सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक और हाथापाई हुई। सभी को थाना क्वार्सी ले जाया गया। गिरफ्तारी देने वालों में जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, अनिल चौधरी, चौधरी रतन सिंह सागर, चौधरी डा. इसहाक अल्वी आदित्य सिकरवार, रत्नाकर पांडे, इंदु यादव, पूरन सिंह आदि शामिल रहे। इस अवसर पर थाने पहुंचने वालों में लोधा के ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव, इसाक अल्वी, शादाब जैदी, काशिफ आब्दी, मुंतजिम किदवई आदि मौजूद थे।
रालोद नेता हिरासत के बाद सिविल लाइन ले जाए गए
रालोद नेताओं को भी वरुणालय से इगलास जाते समय रोक लिया गया और गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने ले जाया गया। यहां पर नेताओं ने एसीएम को ज्ञापन दिया। रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी के नेतृत्व में रालोद नेताओं को पुलिस ने वरुणालय पर ही रोक दिया। रालोद नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि रालोद ने ही सबसे पहले यूनिवर्सिटी कि लिए आंदोलन छेड़ा था। इस अवसर पर अनीस चौहान, सीपी सिंह धनगर, डॉ. इरफान, मुकेश धनगर, अमित ठेंनुआ, राजेश चौधरी, प्रेम सिंह जाटव, चौ. शिव कुमार, चौ. रामवीर सिंह, संजीव चौधरी, संजीव सूर्यवंशी, ओमवीर दिवाकर, सूरज, विजय कुमार, मो. जाहिद, साबिर मलिक, कफील अहमद, डेनिशखान, रहीमुद्दीन आदि मौजूद थे।
नगर सफाई मजदूर संघ ने दिखाए काले झंडे
नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि इगलास जाने पर अड़े नेताओं को सीशिया पाड़े पर रोक लिया गया। इसके बाद यहीं पर हाथों में काले झंडे लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मौके पर एसीएम प्रथम अजीत सिंह पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। गिरफ्तारी देने वालों में राधेलाल घूरी, राधेश्याम केला, आनंद शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष बबलू कमल, विमल प्रेम, लाखन सिंह, मानिक लाल नागर, अमर दीप मुंशी, प्रह्लाद रागी, अरुण चौहान, बिल्लू चौहान, नवीन वाल्मीकि, गौरव चोटिल, मोनू चेतन, बल्लू वाल्मीकि, सुनीता भाई, पप्पू ठेकेदार आदि शामिल थे।

पूर्व सांसद ने दे दी अधिकारी को बधाई
प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते और इगलास जाने के लिए कांग्रेस जिला कार्यालय से रवाना हुए कांग्रेसियों को रोकने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। एक प्रशासनिक अधिकारी की काली शर्ट देखकर पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा बधाई हो साहब आपका हमारे विरोध प्रदर्शन के समर्थन करने के लिए बधाई हो। इसके बाद कांग्रेसी माल गोदाम तिराहे पर प्रदर्शन धरने के लिए बढ़ गए।

अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा उड़ा?

अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा उड़ा?- फोटो : CITY OFFICE

प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में अलीगढ़ के माल गोदाम चौराहे पर बैठकर प्रर्दशन करते कांग्रेसी।

प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में अलीगढ़ के माल गोदाम चौराहे पर बैठकर प्रर्दशन करते कांग्रेसी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed