फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress Protest

जहरीली शराब कांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 10 Jun 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Congress Protest
जहरीली शराब कांड में पुलिस की गिरफ्त में आए माफिया को पर्दे के पीछे से संरक्षण देने वाले राजनेताओं और अधिकारियों का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मांग की कि इस कांड की उच्च स्तरीय जांच की जाए, जिससे इससे जुड़े सभी लोग जनता के सामने बेनकाब हो सकें।
विज्ञापन

एक दिवसीय धरने को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल, उत्तर प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी, मुकेश धनगर, महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव डॉ. सौरभ द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, कैलाश वाल्मीकि अभिषेक जैन, राशिद कुरैशी, मोहम्मद शोएब आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

बदरूद्दीन कुरैशी ने अलीगढ़ तथा अन्य जिलों में जहरीली शराब के कारोबार और उसमें संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता के साथ प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवेज अहमद ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतों की घटनाओं को रोकने में सरकार नाकाम रही है। धरने में सतेंद्र सारस्वत, अदीब, अरहम, अमित सिंह, दिनेश शर्मा, अनवर अकील, वीरी सिंह बंजारा, असद फारुख, रूपेश पाठक, अमित सारस्वत, नितिन चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed