फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   congress protest

डेंगू पर भड़के कांग्रेसियों ने सीएमओ को घेरा, नारेबाजी

Wed, 06 Nov 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
congress protest
डेंगू से हो रही मौत को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रर्दशन करते कांग्रेस कार्यकर्ता विवेक बंसल के न? - फोटो : CITY OFFICE
शहर से गांव तक फैल रहे डेंगू और इससे निपटने में अब तक बुरी तरह नाकाम रहे स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जनता के बाद अब राजनीतिक दलों का आक्रोश भी फूट पड़ा। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में सीएमओ का घेराव किया गया। साथ ही नारेबाजी और प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसी सरकार और स्वास्थ्य विभाग के विरोध में मैरिस रोड से लाल डिग्गी स्थित सीएमओ कार्यालय के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों के हाथों में सरकार विरोधी, विभाग विरोधी नारों की तख्तियां थीं। कांग्रेसी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। बाद में सीएमओ के आफिस में पहुंच कर उनका घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों की सीएमओ के साथ नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों ने मांग की कि डेंगू के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाए। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने कहा कि तंत्र डेंगू की रोकथाम में पूर्ण रूप से विफल रहा है। प्रदेश सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने में पूरी तरह नाकाम रही है। यह दुखद है की प्रतिवर्ष प्रदेश में डेंगू से सैकड़ों जाने जाती हैं, लेकिन इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए सरकार ने कोई कार्य योजना तैयार नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि डेंगू की रोक थाम के लिए प्रभावशाली कदम नहीं उठाये गए तो पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर माया गुप्ता, विजय लक्ष्मी सिंह, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, सुशील गुप्ता, नाथूराम, शाहरुख खान, आनंद बघेल, बाबुद्दीन, डॉ. शेरपाल सविता, साबिर अंसारी, नवेद खान, डॉ. ओमवीर सिंह, अनिल सोलंकी, नौशाद कुरैशी, कृष्ण प्रताप सिंह, राशिद अली, सागर सिंह तोमर, कुं रियाज, अहमद, कंछीलाल, भारती, खालिद हाशमी, तल्हा अबरार, राघवेंद्र सिंह राघव, शाहिद खान, जानी चौधरी, ऋषि भारद्वाज, कफील अहमद, रफीक शेरवानी, लाखन सिंह आर्य, गौरव प्रताप, बिजेंद्र सिंह बघेल, आमिर यासिर, वीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।

मरीजों का सरकारी अस्पतालों से विश्वास उठा: आगा यूनुस
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा है कि यह बेहद दुखद बात है कि मंडल के सबसे बड़े अस्पताल दीन दयाल में डेंगू के लिए घोषित एलाइजा टेस्ट की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि खुद वहां की सीएमएस ने बताया कि रोजाना मरीज आ रहे हैं। मरीजों का बाहर के शहरों में उपचार कराया जा रहा है। मेडिकल कालेज के वार्ड फुल हैं। मरीजों के परिवारों का विश्वास सरकारी अस्पतालों में उठता जा रहा है। जिस तरह डेंगू फैला है उससे साफ है कि नालों की सफाई ठीक से नहीं हुई। फागिंग नहीं हुई है। डेंगू नियंत्रण के फर्जी आंकड़े दिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता राजीव लीडर ने डेंगू को लेकर उदासीन रवैया बरतने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed