{"_id":"601afd228ebc3ed1b26af811","slug":"congress-planted-in-road-pits-city-office-news-ali2553548121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढों में पौधे लगाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढों में पौधे लगाकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
गड्ढा युक्त सड़कों में पौधा लगाकर विरोध जताते कांग्रेस नेता आगा यूनुस व अन्य
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 509 की खस्ता हालत और हो रहे गड्ढों के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़क के गड्ढों में पौधा लगाकर अपना विरोध व्यक्त किया। कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हाथों में तख्ती बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 509 मुरादाबाद आगरा और अलीगढ़ महानगर को जोड़ता है। इस राजमार्ग को लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाया गया है, लेकिन इस की मौजूदा हालत बहुत दयनीय है।
इस सड़क पर बनाए गए बिना मानक के डिवाइडर, पथ प्रकाश व्यवस्था, बनाया गया फ्लाईओवर लोगों के लिए और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुरानी चुंगी से अल बरकात की ओर चलने पर सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह खाई में बदल गया है। यहां पर गंदगी और जलभराव बना रहता है। कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान नहीं है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए सड़क के गड्ढों में अब पेड़ लगाए गए हैं, जिससे संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन
इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन और केंद्रीय मंत्री को पत्र भी भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई उत्तर वहां से नहीं आया है। इस मौके पर डॉ. नाहीद अख्तर, जरीना खान, मुन्ना नकवी, मोहम्मद नदीम, नीरज सिंह, मोहम्मद आसिफ, राजू, कुमेल अली, कृपाल, मोहम्मद रजा, अजहर अली, तनजीम हैदर, सुशील, राजकुमार आदि मौजूद रहे।