{"_id":"61c0da5e4335ac7bff3c18d1","slug":"congress-observer-held-a-meeting-with-ticket-applicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने टिकट के आवेदकों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने टिकट के आवेदकों के साथ की बैठक
Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन एवं महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बसी के साथ शहर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक चौधरी मतीन अहमद ने टिकट के आवेदकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही शहर विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ पर पांच-पांच यूथ व दो महिला का पाठ पढ़ाया।
कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि बूथ मजबूत हो जाएंगे तो कांग्रेस को कोई भी ताकत चुनाव नहीं हरा सकती है। कहा कि पांच बार दिल्ली से विधायक रहे हैं। हमेशा बूथ स्तर पर काम करके पांच चुनाव जीते हैं। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने आवेदकों से पूरे शहर में बैनर पोस्टर के साथ-साथ घर-घर जाकर प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा पत्र एवं शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र बंटवाने की अपील की।
इसके बाद कांग्रेसियों ने महिला कांग्रेस सदस्याओं के साथ रेलवे रोड पर रैली निकाली और महिला घोषणा पत्र एवं प्रतिज्ञापत्र बांटे। इस मौके पर शेर पाल सिंह सविता, सीपी गौतम, बीरी सिंह बंजारा, महिला कांग्रेस शहर विधानसभा आवेदक रेखा शर्मा, प्रीति शर्मा, पुष्पा देवी, विद्या देवी, चंद्रवती, सुनीता वर्मा, कुसुम देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे।