फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress leader's son died

कांग्रेस नेता के बेटे की उल्टी दस्त से मौत

Tue, 13 Aug 2019 07:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Congress leader's son died
वैदित बघेल। - फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस नेता के बेटे की उल्टी दस्त से मौत के बाद एक बार फिर से शहर के एक बड़े हिस्से में दूषित पेयजल आपूर्ति का विषय चर्चा में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में नगर निगम को पहले ही पत्र लिख चुका है, लेकिन इसके बाद भी पानी आपूर्ति को लेकर उदासीन रवैया बना हुआ है। जिला अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों पर भी उल्टी दस्त के मरीजों का आना लगातार जारी है।
विज्ञापन

जेल रोड आवास विकास कालोनी के रहने वाले आनंद बघेल कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे हैं। उनके ढाई वर्षीय बेटे दैवित बघेल को चार दिन पहले उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। जिसके बाद बच्चे को रामघाट रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। यहां पर बच्चे का उपचार चलता रहा था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आनंद बघेल ने बताया कि लगातार बिगड़ती हालत के बाद दैवित बघेल ने आखिरकार जिंदगी से हार मान ली।
विज्ञापन

यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग लगातार दूषित पानी आपूर्ति के संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लिख रहा है। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल कहते हैं कि जिला अस्पताल के माध्यम से साफ पानी आपूर्ति के लिए पत्र लिखा, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। दूषित पानी शहर की बड़ी आबादी के लिए समस्या बना हुआ है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि जब अस्पताल में बड़ी संख्या में उल्टी दस्त के केस आने शुरू हुए तो यह पाया कि जिन इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां से मामले ज्यादा आ रहे हैं। जिसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग का पत्र मुझे मिला। मैं सारा काम स्वयं थोड़े ही करूंगा। मैंने पत्र जीएम जल और अन्य संबंधित पटल को भेज दिया। लाइनों की मरम्मत करने की जिम्मेदेरी उन्हीं की है।
- डॉ. शिव कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed