फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress leader protested for Badayun gangrape case

बदायूं की घटना पर भड़के कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन के साथ की नारेबाजी

Fri, 08 Jan 2021 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress leader protested for Badayun gangrape case
मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में बदायूँ में हुए दुष्कर्म को लेकर एसीएम द्रितीय रंजीत सिंह - फोटो : CITY OFFICE
बदायूं में एक महिला के साथ हुई बर्बरता की घटना और उसकी हत्या के बाद इसको लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है। घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड पर कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में तख्ती बैनर लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेसियों की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह पहुंच गए उन्होंने कांग्रेसियों की बात शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया। विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला उत्पीड़न के विषय में बहुत लंबी चौड़ी बातें करते हैं, लेकिन यह सब उनकी कार्यप्रणाली में दिखाई नहीं देता है। वह इसको लेकर संवेदन शून्य है।
विज्ञापन

इस अवसर पर साबिया हसन, विजयलक्ष्मी सिंह, बेबी जॉन, ठाकुर संतोष कुमार सिंह एडवोकेट, सैयद वसीम अहमद, गोपाल मिश्रा, ताल्हा अबरार, नदीम गफूर, ठाकुर सोमवीर सिंह, काजी वसीम, सुनील कुमार, साबिर अहमद, हिमांशु, दिनेश, शाहिद शेख, खालिद हाशमी, मोहनलाल पप्पू, आनंद बघेल, दिनेश चंद्र शर्मा, हनी यादव, उज़ैर, दिलशाद, महेंद्र कुमार, विंसेंट जोयल, अनिल सिंह चौहान, नावेद खान, गौरव गुप्ता, बाबुउद्दीन, बिजेंद्र सिंह बघेल, अनिल जैकब, अरविंद शर्मा, मुंतज़िर, आमिर, जमीर अहमद, वसीम खान, बिहारी लाल सैनी, अजय धनगर, मुबाशिर अली, शिवम सेनानी, रईस कुरैशी, डॉ. अरशद, हेम प्रकाश सैनी, साजिद बेग, बाबू रेयान, पिंकू बघेल, उमेश अग्रवाल, अयान, काजिम अली, नईम अहमद, अनवार अहमद, रामेश्वर दयाल सविता, मुरसलीन, नूर उल हसन, नीरज तोमर, पंडित ललित मोहन शास्त्री, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद शाहिद अली खान, सरताज खान, श्री कृष्ण सैनी, इकबाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed