{"_id":"6064c2f88ebc3e59274e0ea4","slug":"congress-leader-make-food-on-oven-city-office-news-ali2599750178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे पर खाना बनाकर कांग्रेसियों ने दिखाई उज्ज्वला योजना की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे पर खाना बनाकर कांग्रेसियों ने दिखाई उज्ज्वला योजना की हकीकत
विज्ञापन
सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस के सिलेंडर को भरवा पाने में असमर्थ परिवार के यहां चूल्हे ?
- फोटो : CITY OFFICE
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना की जमीनी स्तर पर तस्वीर दिखाने के लिए कांग्रेसियों ने स्वयं चूल्हे पर खाना बनाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी ऐसे परिवार के यहां पहुंचे, जिसने योजना के तहत कनेक्शन तो हासिल किया था, लेकिन गैस भरवाने में वह असमर्थ था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में कांग्रेसी मोहल्ला बेगपुर में पहुंचे। आगा यूनुस ने कहा गैस कि कनेक्शन प्रदान करना कोई मुश्किल बात नहीं है, लेकिन प्रत्येक महीने गैस सिलिंडर में पैसा खर्च करके उसको भरवाना आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए बेहद चुनौती भरा है। सरकार कनेक्शन प्रदान करके आंकड़ों में बढ़ोतरी दिखाकर अपनी वाहवाही करती है, लेकिन हकीकत तो यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए गैस भरवाना आज भी एक महंगा काम है।
उन्होंने कहा कि संबंधित गैस एजेंसी इस बात का रिकॉर्ड देने में आनाकानी करती है कि योजना के तहत कनेक्शन हासिल करने वाले कितने सिलिंडर धारक नियमित रूप से सिलिंडर भरवा रहे हैं। उन्हें यह भय रहता है कि अगर उन्होंने सच्चे आंकड़े जनता के सामने रखे तो एजेंसी संचालक को सरकार की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान कांग्रेसियों ने दाल और चावल पकाए साथ ही उस परिवार के साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता आगा यूनुस की पत्नी भी उनके साथ थीं। साथ में जरीना, महेश शर्मा, नदीम अल्वी, अहमर अली, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद आसिफ, नीरज, खुर्रम नदीम, जसीम अहमद, राजू, सादिक, आसिफ, राजेश आदि मौजूद रहे।