{"_id":"69944de19e084568d1083d47","slug":"congress-leader-house-arrested-in-aligarh-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया, जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया, जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट
Tue, 17 Feb 2026 04:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:46 PM IST
सार
वरिष्ठ नेता श्योराज जीवन को अचल ताल स्थित वाल्मीकि मंदिर में नजरबंद कर दिया गया। शहर अध्यक्ष नवेद खान, शेरपाल सविता, सलमान इम्तियाज व अन्य नेताओं को भी घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेसियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमबीर सिंह पुलिस की नजरबंदी में
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव और विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार की सुबह अलीगढ़ जिले के कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं को उनके आवास पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया गया। कुछ नेताओं को लखनऊ में विधानसभा पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
प्रशासन ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह को लोधा स्थित उनके पैतृक गांव मूसेपुर में हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि वह लखनऊ कूच न कर सकें। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी रोक दिया गया। पूर्व विधायक विवेक बंसल को लखनऊ में ईको पार्क के पास अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ रोक लिया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता श्योराज जीवन को अचल ताल स्थित वाल्मीकि मंदिर में नजरबंद कर दिया गया। शहर अध्यक्ष नवेद खान, शेरपाल सविता, सलमान इम्तियाज व अन्य नेताओं को भी घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेसियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने कहा सरकार विपक्ष की आवाज से डर गई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकना लोकतंत्र की हत्या है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए जिले की सीमाओं और प्रमुख नेताओं के आवासों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।