फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress Fired Rajiv leader

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से राजीव लीडर को निकाला

Mon, 30 Nov 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress Fired Rajiv leader
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह ने जिला कोआर्डिनेटर राजीव लीडर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी वजह राजीव के उस बयान को बताया गया है जिसमें उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के फैसलों और शीर्ष नेतृत्व के चयन पर सवाल उठाया था। वहीं, राजीव ने कहा है कि वह जिला कोआर्डिनेटर के पद पर हैं, इसलिए जिलाध्यक्ष को उन्हें निष्कासित करने का अधिकार नहीं है। कुछ घंटे बाद ही राजीव ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को एक पत्र लिख कर जिलाध्यक्ष को हटाने की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के रिश्तेदार हैं। इसलिए उनकी निष्ठा संदिग्ध है। अत: उन्हें हटा दिया जाए। कांग्रेस संगठन से जुड़े रहने वाले वरिष्ठ नेता राजेंद्र मेहरा ने कहा कि दोनों में से किसी को भी पार्टी से निकालने का अधिकार नहीं है। केवल प्रदेश अध्यक्ष ही ऐसा कर सकते हैं। गौर हो कि बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस छोड़ कर सपा में जाने के दूसरे दिन ही अंदरखाने की कलह बाहर आने लगी है। इस मामले में अब प्रदेश अध्यक्ष के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed