कोल विधानसभा सीट से प्रत्याशी अखिल भारतीय हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले सुबह 10 बजे वह मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पहुंचे। जहां मौजूद सैकड़ों समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान विवेक बंसल ने सभी से समर्थन मांगा। कहा कि भाइयों हमारी लड़ाई उन ताकतो से है जोकि धार्मिक आधार पर विभाजन करने की बात करते हैं, जबकि हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है जहां सभी धर्मों का पूरा सम्मान है।
इसलिए हमें आज इस बात की आवश्यकता है कि हम सब लोग मिलकर उन ताकतों को रोकने के लिए कार्य करें और इस बात के लिए मुझे और कांग्रेस पार्टी को आप लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। आप लोग हमारे इस संघर्ष मे हमारा सहयोग करें। करीब डेढ़ बजे वह अपनी कार से समर्थकों के साथ तस्वीर महल पहुंचे और नामांकन के लिए कलक्ट्रेट गए। इस मौके पर रूही जुबैरी, श्यौराज जीवन, ब्रजमोहन बघेल, रामकुमार शर्मा, राकेश देशराजन, ब्रजमोहन उपाध्याय, राजकुमारी, वीरेंद्र पाराशर, अलीगढ़ सहप्रभारी मुकेश धनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति डूंगर सिंह, जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, सलाउददीन वसी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूही खान, डा नजर अब्बास, सैयद वसीम अहमद, शालिनी चौहान, सरदार दलजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।