फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Conflict in Neeraj car

नीरज जी की कार को लेकर ‘तकरार’

Mon, 23 Jul 2018 02:14 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 23 Jul 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Conflict in Neeraj car
नीरज जी के घर पहुंचे पूर्व मंत्री रामवीर, मेरठ एसएसपी - फोटो : Amar Ujala
प्रख्यात गीतकार पद्मभूषण गोपालदास नीरज जिस स्विफ्ट डिजायर कार से चला करते थे, पिछले सोमवार से वह गायब है। कहां गई, किसी को नहीं पता। हां, इस कार को लेकर परिवार में ‘तकरार’ सरीखी स्थिति जरूर बन रही है। काफी प्रयास के बाद भी कार का सुराग नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि नीरज जी जब भाषा संस्थान के अध्यक्ष बने थे, तब उन्होंने अपने लिए नई सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। इससे पहले उनके पास लाल रंग की इंडिका कार थी, जिसे बेचा गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार यह कार नीरज जी के ही नाम पंजीकृत थी। वाकया 16 जुलाई सोमवार का है, जब नीरज जी इसी कार में सवार होकर आगरा गए। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वहां बलकेश्वर स्थित शशांक प्रभाकर के आवास पर रुके। इसके बाद जब उनकी तबियत खराब हुई तो उन्हें एंबुलेंस से आगरा के नर्सिंग होम ले जाया गया। इसके बाद आगरा से दिल्ली रेफर किया गया और दिल्ली स्थित एम्स में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार को उनका शव यहां आया और शव का अंतिम संस्कार भी हो गया। अब रविवार को जब परिजनों का ध्यान उनकी कार पर गया तो जानकारी करने पर पता चला कि कार तो आगरा गई थी। इसके बाद कहां है, किसी को नहीं मालूम। जब आगरा में पारिवारिक सदस्यों से जानकारी की गई तो वहां से भी कार की कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया गया। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर नीरज जी की कार कहां गई। फिलहाल परिजन कार को लेकर जानकारी करने में जुटे हैं। उस दौर में उनके साथ रहे एक-एक करीबी से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ मेरे पास है नीरज जी की विरासत : शशांक
पद्म भूषण गोपाल दास नीरज के बेटे शशांक प्रभाकर ने कहा है कि सिर्फ उनके पास ही नीरज जी की विरासत है। नीरज जी का ज्ञान, कविता उनमें प्रफुल्लित है। यही उनकी सबसे बड़ी दौलत है। कवि शशांक ने बताया कि नीरज जी उन्हें ज्ञान और काव्य पाठ की वसीयत कर गए हैं। जब भी कहीं कविता पढ़ता हूं या पढ़ूंगा तो यह सब कहेंगे कि नीरज जी का यह बेटा है। यही मेरी असली पूंजी और विरासत है। ऐसा अवसर बड़े ही भाग्यशाली लोगों को मिलता है, उनमें मैं हूं।


नीरज जी के घर पहुंचे पूर्व मंत्री रामवीर, मेरठ एसएसपी 
पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ के जनकपुरी स्थित आवास पर रविवार को पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, मेरठ के एसएसपी राजेश पांडेय सहित तमाम लोग पहुंचे। दोपहर करीब पौने दो बजे मेरठ के एसएसपी राजेश पांडेय उनके आवास पहुंचे, जहां वह 45 मिनट रुके। उन्होंने नीरज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके साथ अलीगढ़ एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी, सीओ प्रथम विशाल पांडेय, सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, सीओ तृतीय संजीव दीक्षित सहित तमाम पुलिस कर्मी रहे। कांग्रेस प्रदेश के महासचिव योगेश दीक्षित ने नीरज जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। उनके साथ उद्यमी गौरव गोदानी, संजय कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed