फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Conducted an inspection posing as an official

Aligarh News: केमिकल फैक्टरियों के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Conducted an inspection posing as an official
गांव भागोसा में स्थापित केमिकल की दो फैक्टरियों के गेट पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि फैक्टरियों के धुएं और तेजाब युक्त पानी से फसलों को नुकसान हो रहा है। आंखों में जलन होती है। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी से मिलकर गांव से फैक्टरियां हटवाने की मांग करने के बाद शाम में थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की प्रशासक के प्रतिनिधि बबलू कुमार ने बताया कि तेजाब जैसा केमिकल बनाने की फैक्टरियों से निकलने वाला धुआं और तेजाब युक्त पानी फसलों को झुलसा रहा है। ग्रामीणों की आंखें में जलन होती रहती है। प्रदर्शन करने वालों में अशर्फी देवी, नत्थो देवी, कुुसुमा देवी, हरीश कुमार, नीरज कुमार, विनोद कुमार, राजू, नरेश कुमार, राजकुमार, रूप किशोर, खेमकरन सिंह, निहाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं फैक्टरी संचालक अशोक कुमार और श्यामवीर सिंह का कहना है कि फैक्टरियांं सभी तरह की अनुमति लेने के बाद ही स्थापित की गई हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से फैक्टरियों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed