फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   condition of Tehra to Gopi road is bad

Aligarh News: तेहरा से गोपी सड़क की हालत खस्ता, ग्रामीणों ने जमकर किया प्रदर्शन

Tue, 06 Feb 2024 04:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 04:33 PM IST
सार

तेहरा से गोपी को जाने वाली सड़क दिन पर दिन और गड्ढायुक्त होती जा रही है। थोड़ी से बूंदाबांदी से सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को निकलते समय गिरने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए दो बार जाम भी लगाया, पर सांसद-विधायक और अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
condition of Tehra to Gopi road is bad
तेहरा से गोपी जाने वाली सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के थाना गंगीरी में तेहरा से गोपी जाने वाली खस्ता हालत सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। पूर्व में ग्रामीण इस सड़क को लेकर जाम तक लगा चुके हैं, पर समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

तेहरा से गोपी को जाने वाली सड़क दिन पर दिन और गड्ढायुक्त होती जा रही है। थोड़ी से बूंदाबांदी से सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को निकलते समय गिरने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए दो बार जाम भी लगाया, पर सांसद-विधायक और अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। 5 फरवरी को ग्रामीणों ने एकत्र होकर सड़क पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव हंशगढी निवासी पूर्व प्रधान राज शेखर सेंगर ने बताया कि पिछले कई सालों से तेहरा से गोपी जाने वाला मार्ग की हालत खस्ता पड़ी हुई है। सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है। प्रदर्शन में मानपाल सिंह, रनवीर सिंह, सुभाष सिंह, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, भानुप्रताप सिंह, रामवीरसिंह, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, टीकमसिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed