फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Condition of roadways bus stands of Aligarh

Aligarh: रोडवेज की कमाई लाखों में, पर यात्री सुविधाएं धेलाभर भी नहीं, साफ-सफाई का अभाव, घूमते हैं पशु

Mon, 12 Feb 2024 06:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 06:54 PM IST
सार

अमर उजाला की टीम ने अलीगढ़ के तीनों बस अड्डों में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। बस अड्डों पर समुचित साफ-सफाई का अभाव है। निराश्रित पशु धमाचौकड़ी करते रहते हैं। कई बार तो यात्रियों की जान पर भी बन आती है। लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है।

विज्ञापन
Condition of roadways bus stands of Aligarh
मसूदाबाद बस स्टैंड पर फैले पड़े पाइप - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में गांधी पार्क, मसूदाबाद और सारसौल सेटेलाइट बस अड्डे से करीब 25-30 हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं। इससे रोडवेज विभाग को लाखों रुपये की कमाई होती है, मगर महकमा यात्रियों को सुविधाएं धेलाभर नहीं देता है। बस अड्डों पर समुचित साफ-सफाई का अभाव है। निराश्रित पशु धमाचौकड़ी करते रहते हैं। कई बार तो यात्रियों की जान पर भी बन आती है। लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। आलम यह है कि कर्मचारियों के लिए यहां पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। सुविधाएं न मिलने पर यात्रियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि रोडवेज आए दिन किराया तो बढ़ा देता है मगर सुविधाएं देने में कंजूसी दिखाता है। 11 फरवर को अमर उजाला की टीम ने तीनों बस अड्डों में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


सारसौल सेटेलाइट बस अड्डा परिसर में भर दिया कूड़ा-करकट, दुर्गंध से यात्री बेहाल
जीटी रोड के पास सारसौल सेटेलाइट बस अड्डे को बने छह साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां यात्री सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बस अड्डे की चाहरदीवारी व मिट्टीभराव का काम शुरू नहीं हो सका है। परिसर में भराव के नाम पर कूड़ा-करकट जरूर डाल दिया गया है, जिससे उठने वाली दुर्गंध यात्रियों को परेशान करती है। बारिश में कीचड़ और सड़ांध से स्थिति और खराब हो जाती है। यहां निराश्रित पशु घूमते रहते हैं, कई बार यात्रियों पर हमलावर हो जाते हैं।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के नाम पर एक टिन शेड, महिला व पुरुष के लिए एक-एक शौचालय, एक हैंडपंप व पानी की टंकी है। नियमित साफ-सफाई के अभाव में शौचालयों गंदगी पसरी रहती है। ऐसे महिला यात्रियों को खासी दिक्कत उठानी पड़ती है। बस अड्डे पर बैठने के लिए बेंच तक नहीं पड़ी हैं। रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से यात्रियों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। यहां से दिल्ली, नोएडा, बल्लभगढ़, कासगंज, एटा के लिए बसें संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूदाबाद बस स्टैंड
मसूदाबाद बस स्टैंड पर तीन साल बाद भी यात्री सुविधाएं मुहैया नहीं करा पाए अफसर
करोड़ों रुपये खर्च कर इस बस अड्डे का सुंदरीकरण कराया गया है। करीब तीन साल पहले शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए इसे जल्दबाजी में शुरू करा दिया गया, मगर जिम्मेदार अफसर यहां पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराना ही भूल गए। तीन साल गुजरने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। यहां से हरिद्वार, मेरठ, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, खुर्जा, बरेली, मुरादाबाद आदि स्थानों की बसों का संचालन हो रहा है।

परेशान यात्री
गांधीपार्क बस स्टैंड के शौचालयों में गंदगी, पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं
करीब सात साल पहले इस बस अड्डे का करोड़ों की लागत से सुंदरीकरण कराया गया था। यहां बसों की भरमार के चलते जीटी रोड पर दिनभर जाम जैसे हालात रहते थे। बीते दिनों जिला प्रशासन ने इस बस अड्डे को बंद करा दिया है। अब यहां से ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। शौचालयों की नियमित साफ-सफाई न होने और दीवारों पर गुटखे के निशान यहां के हालात बयां करने के लिए काफी हैं। पीने के पानी के लिए बनीं अधिकांश टंकियां भी खराब हैं। इसके अलावा, निराश्रित पशुओं का जमावड़ा भी रहता है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मसूदाबाद व सारसौल सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सारसौल सेटेलाइट बस स्टैड का पीपीपी मॉडल पर निर्माण कराया जाएगा।- सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed