Aligarh: कब्जा मुक्त भूमि पर बनेंगे कॉम्प्लेक्स व अस्पताल, 1722 करोड़ की 66 स्थानों पर है ऐसी जमीन
अलीगढ़ में 66 स्थानों से 1722 करोड़ रुपये कीमत की पांच लाख वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। एमएयू, नगला पटवारी, रामघाट रोड पर पीएसी के सामने वाली जमीन, क्वार्सी असदपुर क्यामपुर, क्वार्सी सहित कई इलाकों में नगर निगम की इस जमीन पर कब्जा चला आ रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम कब्जा मुक्त कराई गई करीब पांच लाख वर्ग मीटर जमीन पर व्यवसायिक कॉम्पलेक्स, बहुमंजिली पार्किंग, अस्पताल, पेयजल परियोजना और डायग्नोस्टिक सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा सार्वजनिक पार्क, बिजलीघर, ई-लाइब्रेरी भी बनाई जाएंगी। पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर बनने वाली इन परियोजनाओं के लिए निगम ने खाका खींचना शुरू कर दिया है।
पिछले आठ माह के भीतर नगर निगम ने महानगर में 66 स्थानों से 1722 करोड़ रुपये कीमत की पांच लाख वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। एमएयू, नगला पटवारी, रामघाट रोड पर पीएसी के सामने वाली जमीन, क्वार्सी असदपुर क्यामपुर, क्वार्सी सहित कई इलाकों में नगर निगम की इस जमीन पर कब्जा चला आ रहा था। कब्जा मुक्त होने के बाद इस जमीन पर विकास के रास्ते भी खुलेंगे। परियोजनाओं के विकास से महानगर की तस्वीर बदलेगी साथ ही निगम की आय में भी वृद्धि होगी।
जमीन कब्जा मुक्त अभियान में कुछ स्थानों पर विवाद भी हुए, लेकिन नगर निगम ने पुलिस के सहयोग से जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। अब इन जमीनों की घेराबंदी और सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। आने वाले समय में इन जमीनों पर नए प्रोजेक्ट्स के साथ और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस पर कार्य चल रहा है।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन विज्ञापन
जाम से मिलेगी मुक्ति, शहरी सुविधाओं का होगा विस्तार
पार्किंग न होने से इस समय महानगर में सबसे बड़ी समस्या जाम की है। क्वार्सी सहित कई इलाकों में बहुमंजिली पार्किंग बनने से जाम से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिकों को बेहतर इलाज मिलेगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
पहले यह होंगे कार्य
- जमालपुर में शापिंग कॉम्पलेक्स
- क्वार्सी में कार पार्किंग
- एलमपुर में बिजलीघर
- बरौला में उपवन पार्क
- गुलर रोड पर ई-लाइब्रेरी