{"_id":"60d789898ebc3e331c0699fc","slug":"complete-the-works-of-mini-airport-till-july-10-city-office-news-ali266580459","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस जुलाई तक मिनी एयरपोर्ट के कार्यों को पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस जुलाई तक मिनी एयरपोर्ट के कार्यों को पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसका उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की सुगबुगाहट के बीच शनिवार को कमिश्नर गौरव दयाल और सीडीओ अंकित खंडेलवाल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम को हर हाल में 10 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही फायर सेफ्टी विभाग के भी अधिकारी पहुंचे। उन्होंने एनओसी जारी करने से पहले टर्मिनल बिल्डिंग सहित पूरे एयरपोर्ट परिसर का मुआयना किया।
शनिवार दोपहर में मंडलायुक्त गौरव दयाल और सीडीओ अंकित खंडेलवाल के मिनी एयरपोर्ट पर अचानक पहुंचने से राजकीय निर्माण निगम से लेकर एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। नागरिक उड्डयन विभाग के कर्मचारी संजीव सक्सेना तत्काल एयरपोर्ट पर पहुंचे। उन्होंने दोनों अधिकारियों को राजकीय निर्माण निगम के कार्यों से अवगत कराया। निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने एयरपोर्ट पर हॉटलाइन कनेक्शन को लेकर वार्ता की, उनको बताया गया कि बीएसएनएल को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। ओएलएस सर्वे के अनुसार जो हैंगर अवरोध के रूप में सामने आया था, उसे हटाने के निर्देश संबंधित कंपनियों को निर्देश दिए हैं।
सभी साइन बोर्ड तैयार हो गए हैं। इनको लगाने का काम किया जा रहा है। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि 10 जुलाई तक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें अब किसी भी प्रकार से लेटलतीफी सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिओम शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।