फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complete the work of Raja Mahendra Pratap Singh University by June 15

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी: पांच बार तिथि बढ़ाने पर नहीं हुए काम पूरे, अब 15 जून तक का दिया समय

Wed, 22 May 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 09:55 PM IST
सार

अलीगढ़ डीएम विशाख जी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की कार्यदायी संस्था के कार्य पूर्ण करने के लिए पांच बार तिथि को आगे बढ़ाने के बाद भी कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 

विज्ञापन
Complete the work of Raja Mahendra Pratap Singh University by June 15
डीएम विशाख जी और कुलपति प्रो चंद्रशेखर बैठक लेते हुए - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में 22 म को कलेक्ट्रेट सभागार में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों को अंतिम रूप दिए जाने के लिए बैठक आयोजित हुई। डीएम ने कार्यदायी संस्था के कार्य पूर्ण करने के लिए पांच बार तिथि को आगे बढ़ाने के बाद भी कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 

विज्ञापन


डीएम विशाख जी ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड भवन लोक निर्माण विभाग एके राही से मूल स्वीकृत लागत 101.41 करोड़ के सापेक्ष होने वाले सभी कार्यों को कब तक पूरा किया जा सकेगा के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने डीएम एवं कुलपति को आश्वस्त किया कि आरएमपीएसयू के मूल स्वीकृत लागत के सापेक्ष सभी कार्य करीब 15 जून तक पूरे हो जाएंगे। 
विज्ञापन


डीएम विशाख जी ने एसडीएम कोल को भूमि संबंधी छह मामलों का निस्तारण 30 मई तक कराए जाने के निर्देश देते हुए विश्वविद्यालय की 8.44 एकड़ भूमि जो विभिन्न टुकड़ों में अलग-अलग है, की विनिमय प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए एडीएम प्रशासन को एक सप्ताह में सर्वे कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय परिसर एक व दो को आपस में जोड़ने वाली फोरलेन सड़क निर्माण संबंधी कार्य को जल्द पूरा करने एवं आगणन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के भीतरी एवं वाह्य भाग में सघन पौधारोपण कराया जाना है, जिसके लिए सीडीओ एवं डीएफओ को निर्देशित किया गया कि वे उद्यान विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पौधे रोपने की तैयारियां सुनिश्चित कराएं। शीला फोम के प्रतिनिधि राजेश ने बताया कि ऑडिटोरियम एवं लाइब्रेरी का कार्य अपने अंतिम चरण में है। यहां की अनिवार्य सेवाओं संबंधी कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं।

 उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी के समस्त कार्य 15 जून तक एवं ऑडिटोरियम का कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण हो जाएगा। विश्वविद्यालय में लिफ्ट लगाने का कार्य अंतिम चरण में ही पूरा किया जा सकेगा। इस अवसर पर कुलपति आरएमपीएसयू चंद्रशेखर, सीडीओ आकांक्षा राणा, रजिस्ट्रार डॉ. महेश कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed