फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complaint of leakage in Neelachal Express

Aligarh News: तकनीकी खराबी से नीलांचल एक्सप्रेस को एक जगह 20 और दूसरी जगह 13 मिनट रोका, यात्री हुए परेशान

Fri, 01 May 2026 01:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 01 May 2026 01:23 PM IST
सार

नीलांचल एक्सप्रेस को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक रोका गया। उसके बाद दाऊद खान स्टेशन पर ट्रेन करीब 13 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Complaint of leakage in Neelachal Express
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी नीलांचल एक्सप्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन संख्या 02876 नीलांचल एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह अलीगढ़ स्टेशन से पहले तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते अलीगढ़ स्टेशन पर 20 मिनट और दाउद खां रेलवे स्टेशन पर 13 मिनट के लिए दोबारा ट्रेन को रोका गया। पूरी तरह खराबी दूर किए जाने के बाद सुबह 10.20 ट्रेन रवाना की गई।

विज्ञापन


नीलांचल एक्सप्रेस सुबह करीब 9:31 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पायलट दल ने ट्रेन में तकनीकी खराबी की जानकारी कंट्रोलर को दी। इस पर सहायक स्टेशन मास्टर आईपी सिंह व टीएक्सआर विभाग के अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने पहुंचकर इस खराबी को दूर करने का प्रयास किया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर ही खड़ी रही। 
विज्ञापन


हालांकि खराबी पूरी तरह दूर नहीं हुई जिस पर अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रैक खाली रखने के लिए ट्रेन को आगे दाउद खान स्टेशन तक ले जाया गया। वहां पर ट्रेन को 13 मिनट तक दोबारा रोककर तकनीकी खराबी सही की गई। पूरी तरह से खराबी दूर होने पर ट्रेन रवाना की गई। ट्रेन के दो बार रोके जाने और गर्मी के चलते यात्री परेशान नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में छोटी सी तकनीकी समस्या सामने आई थी। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को रोककर खराबी को दूर कराई गई, इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed