फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complaint filed in police station for posting inflammatory post on Instagram

Aligarh News: दो पक्षों में हुई तीखी नोकझोंक, इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर थाने में दी तहरीर

Fri, 23 Feb 2024 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 01:06 AM IST
सार

इंस्टाग्राम के एक ग्रुप पर ठाकुर व जाटव जाति के युवकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसमें जाटव पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज हो गया और एक युवक जेल चला गया। अब जाटव पक्ष की ओर से भगवान राम के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी कर गाली गलौज करने में ठाकुर पक्ष की ओर से आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Complaint filed in police station for posting inflammatory post on Instagram
इंस्टाग्राम - फोटो : istock

विस्तार

हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र में पिछले दिनों इंस्टाग्राम के एक ग्रुप पर ठाकुर व जाटव जाति के युवकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसमें जाटव पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज हो गया और एक युवक जेल चला गया। वहीं अब जाटव पक्ष की ओर से भगवान राम के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी कर गाली गलौज करने में ठाकुर पक्ष की ओर से आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


बैरामगढ़ी के सूरज चौहान उर्फ कालू ने बताया 11 फरवरी को इंस्टाग्राम पर गांव भीमगढ़ी के जाटव जाति के पंकज पुत्र राजाराम व उसके बेटे शिवम के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में भीमगढ़ी के पंकज ने बैरामगढ़ी के शिवम, विशाल व सनी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद पंकज ने 20 फरवरी को कालू के बड़े बेटे मनीष चौहान के इंस्टाग्राम पर ठाकुर बिरादरी व भगवान राम के लिए अमर्यादित बातें लिखकर धमकी दी। कालू ने साक्ष्यों सहित थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed