{"_id":"655cdd9222d30657de0c9efa","slug":"complaint-filed-against-australian-player-mitchell-marsh-in-aligarh-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup Trophy: अलीगढ़ में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श के खिलाफ दी तहरीर, ट्रॉफी पर पैर रखने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Cup Trophy: अलीगढ़ में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श के खिलाफ दी तहरीर, ट्रॉफी पर पैर रखने का विरोध
Tue, 21 Nov 2023 10:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:22 PM IST
सार
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष पं. केशव देव ने थाना देहलीगेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मिशेल मार्श के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही भारत के साथ उनके मैच पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री और खेलमंत्री को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
तहरीर दिखाते पंडित केशवदेव गौतम
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मिशेल मार्श के ट्रॉफी पर पैर रखकर वायरल हुए फोटो पर विवाद बढ़ने लगा है। 21 नवंबर को भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष पं. केशव देव ने उनके खिलाफ थाना देहलीगेट में तहरीर दी है। वहीं प्रधानमंत्री और खेलमंत्री को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पं. केशव देव ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से उन्होंने सोशल मीडिया पर विश्वकप जीतने के बाद की एक तस्वीर देखी। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श विश्वकप की ट्रॉफी के ऊपर पैर रखे हुए थे। जिससे देश के 140 करोड़ लोगों के सम्मान को ठेस पहुंची है। विश्वकप का फाइनल मुकाबला जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि मिशेल ने इसका अपमान किया। जिससे उनकी और देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने थाना देहली गेट में मिशेल के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही भारत के साथ उनके मैच पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई है। जिसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री व खेल मंत्री को भी भेजी गई है। इस मौके पर भावेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, शिव कुमार, राम किशन, रवि सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन