फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Competition to take credit... MLA inaugurated the cowshed again after 15 days

Aligarh News: क्रेडिट लेने की होड़... 15 दिन बाद ही दोबारा से विधायक ने किया गोशाला का उद्घाटन

Sun, 19 Jan 2025 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Competition to take credit... MLA inaugurated the cowshed again after 15 days
योजनाओं के क्रियान्वयन का क्रेडिट लेने की जनप्रतिनिधियों में इस कदर होड़ है कि एक ही काम का दो-दो बार अलग-अलग जनप्रतिनिधि उद्घाटन कर रहे हैं। जलाली नगर पंचायत की ओर से मजरा नगरिया भूड़ में बनाई गई कान्हा गोशाला का 3 जनवरी को नगर पंचायत अध्यक्ष फतेह सिंह ने उद्घाटन किया था। शनिवार को इसी गोशाला का दोबारा से विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन और शिलालेख का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इससे पहले भी कस्बे से ई बस सेवा की शुरुआत का चेयरमैन ने फीता काटा था। कुछ दिन बाद विधायक ने भी ई बस संचालन का उद्घाटन किया दोबारा से किया था। चेयरमैन फतेह सिंह का कहना है कि प्रशासन के निर्देश पर बिजली व्यवस्था सुचारू कराकर उन्होंने गोशाला को शुरू कराया था। इसका विधिवत उद्घाटन हुआ जिसमें सभी वार्ड सदस्य सहित कस्बे के संभ्रांत लोग लोग शामिल हुए थे। उस दिन किसी मीटिंग में शामिल होने का हवाला देकर ईओ ने बड़े बाबू से कार्यक्रम में आने में असमर्थता जताई थी। जबकि शनिवार के कार्यक्रम के बारे में उनसे न तो पूछा गया और न कोई फोन पहुंचा।
विज्ञापन

वहीं ईओ वंदना शर्मा का कहना है कि पूर्व में हुए उद्घाटन की उन्हें कोई खबर नहीं है। शनिवार को कार्यक्रम की सूचना चेयरमैन को व्हाट्स एप पर बड़े बाबू की ओर से शुक्रवार को ही भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed