फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Compensation will be given to the families of 29 workers who died due to Corona

कोरोना से जान गंवाने वाले 29 कर्मियों के परिवार को मिलेगा मुआवजा

Thu, 15 Jul 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Compensation will be given to the families of 29 workers who died due to Corona
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्त्रस्मण का शिकार होने से जान गंवाने वाले अलीगढ़ के 29 कार्मिकों को अनुग्रह राशि मिलेगी। इन कार्मिकों की सूची शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी की है। इस सूची के आधार पर अब शासन से तय अनुग्रह राशि जिला स्तर से प्रदान करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जिले में त्रिस्तरीय पंचायत हुआ था। मई के प्रथम सप्ताह में चुनाव परिणाम जारी हुआ था। उस वक्त जिले में कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी। कई कार्मिक इस दौरान कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे। अलीगढ़ सहित पूरे प्रदेश में यही हालात बने। इसके बाद मुख्यमंत्री स्तर से आदेश जारी हुआ कि चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना का शिकार होने से अगले 30 दिन के भीतर जिन भी कार्मिकों की मौत हुई है, उनको सरकार की ओर से अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर से डाटा मांगा गया। जिले से शासन को डाटा भेजा गया। इस डाटा के आधार पर शासन ने अब सूची जारी की है।
विज्ञापन

1. विकेश शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक
2. वीरेंद्र सिंह गन्ना विभाग के क्लर्क
3. विश्वनाथ सिंचाई विभाग के प्रधान सहायक
4. सुमन बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक
5. सुधीर कुमार बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक
6. शैलेंद्र सिंह माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल
7. श्याम सुंदर बेसिक शिक्षा विभाग के हेड शिक्षक
8. संतोष कुमार पशुपालन एवं डेयरी विभाग के ऑफिस सहायक ग्रेड-1
9. राजकुमार माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक
10. प्रशांत उपाध्याय बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक
11. प्रेम सिंह माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक एलटी ग्रेड
12. प्रेमपाल सिंह सिंचाई विभाग के सर्वेयर
13. परवीर प्रकाश बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक
14. मो. युसूफ बेसिक शिक्षा विभाग के हेड शिक्षक
15. कामरान रानी गाजी ग्राम्य विकास विभाग की तकनीकी सहायक
16. मुन्नालाल बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक
17. नंदलाल सिंचाई विभाग के चालक
18. लोकेंद्र बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक
19. खान मोहम्मद तारिक मुस्ताक बेसिक शिक्षा विभाग के हेड मास्टर
20. जयंत कबीर कुशवाह अवस्थापना एवं औद्योगिक विभाग के डिप्टी मैनेजर
21. हेमंत कुमार शर्मा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लेक्चरार
22. दिलावर सिंह बेसिक शिक्षा विभाग के एटीपीएस
23. दिलीप कुमार गौतम बेसिक शिक्षा विभाग के क्लर्क
24. दीप ज्योति सिंह राना माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक
25. भूमेंद्र पाल सिंह बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक
26. अशोक कुमार बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक
27. अखिलेश कुमार सिंचाई विभाग के जूनियर असिस्टेंट
28. अजय कुमार अत्री बेसिक शिक्षा विभाग के हेड मास्टर
29. अनीता भारती बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षा मित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed