फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Comparison of Modi's Hitler in 'AMU News Media Center' group

‘एएमयू न्यूज मीडिया सेंटर’ ग्रुप में मोदी की हिटलर से तुलना

Fri, 03 Nov 2017 01:44 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 03 Nov 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
‘लगता है अंसारी साहब हिटलर के लक्षण मोदी साहब में देख रहे हैं’। यह टिप्पणी एक व्हाट्स ग्रुप में एक पोस्ट पर एएमयू के पूर्व डीन प्रो. शेख मस्तान ने की है। यह टिप्पणी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस ग्रुप में सिर्फ एएमयू से जुड़े लोग ही नहीं, बल्कि जिलाधिकारी सहित शहर के कई प्रबुद्ध लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

 
डॉ. जसीम मोहम्मद ‘एएमयू न्यूज मीडिया सेंटर’ के नाम से व्हाट्स ग्रुप चला रहे हैं। इसमें यूजीसी के पूर्व सदस्य प्रो. एमएम अंसारी भी हैं। उन्होंने जर्मनी के निरंकुश शासक हिटलर से संबंधित एक टिप्पणी ग्रुप में पोस्ट की, जिसमें उसके चरित्र के बारे में बताया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि हिटलर ने शादी नहीं की थी।
विज्ञापन


वह एक धर्म विशेष के लोगों को देश का दुश्मन मानता था। उसके समर्थक उसकी आलोचना बर्दाश्त नहीं करते थे। सभी तरह का मीडिया जैसे न्यूज पेपर्स, मैगजीन उसे प्रमोट करते थे। वह अपने विरोधियोें को एंटी नेशनल कहता था। वह अपने कैंपेन में अच्छे दिन आने का नारा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट के अंत में लिखा है कि यह पोस्ट सिर्फ और सिर्फ हिटलर के बारे में है, किसी जीवित या मृत व्यक्ति से समानता महज संयोग है। प्रो. अंसारी के पोस्ट पर ग्रुप एडमिन का कमेंट है कि ‘लग रहा है कि आप भी हिटलर पर कोई किताब लिख रहे हैं, क्योंकि इतना पढ़कर तो यहां पर लोग पीएचडी थीसिस तैयार करके प्रोफेसर बन जाते हैं।’


उसके बाद प्रो. शेख मस्तान का कमेंट है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘लगता है कि अंसारी साहब हिटलर के लक्षण मोदी साहब में देख रहे हैं।’ इस पर एडमिट जसीम ने प्रो. मस्तान से पूछा कि क्या आपको भी ऐसा ही लगता है? तो मस्तान ने कहा कि मुझे भी वही लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed