{"_id":"6aff696fdcd84022f70c9939","slug":"commuters-troubled-by-dust-on-the-vijaygarh-sasni-road-aligarh-news-c-426-1-vgh1001-4485-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विजयगढ़-सासनी मार्ग पर धूल से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विजयगढ़-सासनी मार्ग पर धूल से राहगीर परेशान
विज्ञापन
विजयगढ़-सासनी मार्ग पर उड़ती धूल। संवाद
विजयगढ़-सासनी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कई महीनों से कछुआ चाल से चल रहा है। सड़क उखाड़कर पत्थर डालने के बाद छोड़ देने से उड़ती धूल राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
लोक निर्माण विभाग ने पांच किमी हिस्से पर मोटी गिट्टी डालकर कई महीनों से यूं ही छोड़ दिया गया है। प्रतिदिन पानी डालने की व्यवस्था न होने से वाहनों के गुजरने पर धूल के गुब्बार उड़ते हैं। इससे बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को आगे-पीछे से वाहन दिखाई नहीं देते। यह स्थिति दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ा रही है। ठेकेदार की धीमी कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।
ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया है। चौड़ीकरण के लिए पत्थर भी डलवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन डाबर न मिलने के कारण निर्माण में विलंब हो रहा है। धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराया जाएगा। - संजीव वर्मा, अधिशासी अभियंता, हाथरस