{"_id":"5bf9a03abdec22415f3d9350","slug":"communal-tension-after-a-minor-tussle-in-aligarh-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मामूली बात पर भिड़े दो समुदाय, पथराव से शहर में फैला तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मामूली बात पर भिड़े दो समुदाय, पथराव से शहर में फैला तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात शहर के जीटी रोड पर मालगोदाम के सामने की अंबोलिया वाली गली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां नवनिर्मित पुलिया से स्कूटी निकालने को लेकर दो समुदायों में भिड़ंत हो गई। स्कूटी निकाल रहे युवकों ने अपने साथियों की मदद से गली में नारेबाजी करते हुए पथराव कर दिया और मस्जिद के दरवाजे पर लगा शीशा डंडे मारकर व पथराव कर तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ओर से दस मिनट तक जमकर पथराव हुआ। खबर पर तत्काल पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर तीन लोग हिरासत में लिए हैं, जबकि दो घायलों को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। खबर पर कई थानों के फोर्स के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए और हालात सामान्य होने के बाद भी देर रात तक जमे रहे।
विज्ञापन
स्कूटी निकालने आए युवकों में से एक खुद को हिंदू जागरण मंच का पूर्व महानगर अध्यक्ष बता रहा है। घटनाक्रम के अनुसार गांधी नगर निवासी विकास गुप्ता की दिल्ली में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। विकास के बड़े भाई आकाश गुप्ता की रामघाट रोड पर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। आकाश
विज्ञापन
खुद को हिंजाम का पूर्व महानगर अध्यक्ष बताता है।
शनिवार तड़के विकास के साथ आकाश भी दिल्ली गया था। उन्होंने अपनी स्कूटी रेलवे स्टेशन के सामने बन्नादेवी क्षेत्र की मुस्लिम बहुल पाकीजा पान वाली अंबोलिया वाली गली में वाहन स्टैंड पर खड़ी कर दी थी। दिन में गली के मुहाने पर पुलिया का निर्माण हुआ तो यहां के लोगों ने उस पर आवाजाही न हो, इस लिहाज से एक जाल डाल दिया और लोगों को जाल के ऊपर से वाहन निकालने की बात कहते रहे।
देर रात जब दोनों भाई दिल्ली से लौटे और अपना स्कूटर लेकर चलने लगे तो उनसे भी यही बात कही गई। इस पर दोनों गरम हो गए और नई पुलिया से ही स्कूटी निकालने लगे। इसी बात पर गली के लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने फोन पर अपने कुछ साथी वहां बुला लिए और नारेबाजी करते हुए गली में अंदर घुसकर पथराव शुरू कर दिया।
इन लोगों ने हाथों में डंडे लेकर मारपीट करते हुए गली में मौजूद मस्जिद के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। इस पर गली के लोगों ने भी जवाबी पथराव कर इन्हें दौड़ाया।
निशाना बनाकर हम पर किया गया हमला
एक घायल
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच कंट्रोल रूम को मिली सूचना पर सबसे पहले सीओ प्रथम विशाल पांडेय के अलावा रसलगंज चौकी और बस अड्डा चौकी के साथ-साथ बन्नादेवी, गांधीपार्क, देहली गेट, सिविल लाइंस, क्वार्सी आदि थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पथराव में जख्मी हुए आकाश व विकास को अस्पताल भिजवाया।
खबर पर बाद में एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एएसपी, सीओ द्वितीय भी पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। इसके बाद माहौल सामान्य हो गया। मगर पुलिस बल देर रात तक मौजूद रहा।
दीनदयाल अस्पताल में इलाज करा रहे आकाश गुप्ता की मानें तो उन पर निशाना बनाकर हमला किया गया है। वह जब रात में अपनी स्कूटी लेने स्टैंड पर पहुंचे तो वहां पहले से कुछ युवक खड़े थे, जो उन्हें देखकर आपस में इशारा कर रहे थे।
जैसे ही वह गली के बाहर स्कूटी लेकर आए तो उन्हें पाकीजा पान वाले के बाहर रोक लिया और मारपीट कर दी। इसके बाद खुद ही उन लोगों के द्वारा पथराव किया गया। चूंकि मैं खुद हिंदू जागरण मंच से जुड़ा हुआ हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया गया है।
यह जानबूझकर माहौल बिगागडऩे की कोशिश की गई है। कोई मुद्दा नहीं था। यहां नवनिर्मित पुलिया से स्कूटी निकालने से मना करने के विवाद में दोनों पक्षों में झगड़े की बात सामने आई है। एक-दो ईंट पत्थर भी चले हैं। धर्मस्थल का शीशा डंडे से टूटा है, जिसे सुबह सही करा दिया जाएगा। अब माहौल बिल्कुल सामान्य है। जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार साहनी, एसएसपी