फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   communal politics

छात्र राजनीति का सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हुआ : सुमन

Tue, 16 Feb 2016 03:20 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Tue, 16 Feb 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
सुमन सोमवार को अलीगढ़ महोत्सव 2016 राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित सपा के छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने छात्रों को समाजवादी विचारधारा पर चलकर देश से धर्म और जाति की राजनीति को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सपा छात्र सभा के प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह देव ने अलीगढ़ में राजकीय विवि की स्थापना की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और सकारात्मक पहल कराने का आश्वासन दिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रक्षपाल सिंह ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत कर छात्र समस्याओं के निराकरण के लिये दमदारी से खड़े रहने की अपील की।
विज्ञापन


अमुवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व समाजवादी नेता शहजाद आलम बर्नी  ने छात्र राजनीति की दिशा और दशा को बदलने के लिये आगे आने का सुझाव दिया।सपा  छात्र सभा के प्रदेश सचिव व छात्र नेता जियाउर्रहमान, जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, रंजन राणा, छात्र नेत्री नीतू सिंह राणा, यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू प्रधान, कासिफ  आबदी, किरन पाल सिंह, हिमांशु रावत, संदीप कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed