{"_id":"5e35ca208ebc3e4b166c42da","slug":"committee-set-up-to-withdraw-cases-filed-against-students-aligarh-news-ali2255527145","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने को कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने को कमेटी गठित
विज्ञापन
कुलपति इस्तीफा को लेकर मार्च निकालती एएमयू छात्रा।
- फोटो : neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है ताकि इनका तेजी के साथ निपटारा हो सके।
यह कमेटी ईसी सदस्य कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रो. नजम खलीक की अध्यक्षता में गठित की गई है। अन्य सदस्यों में भाषा विज्ञान विभाग के प्रो. एस इम्तियाज हसनैन, राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी, अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर विभा शर्मा, हिन्दी विभाग के अजय बिसारिया, ईसी सदस्य रसायन विभाग के डा. इशात मोहम्मद खान और ईसी सदस्य विश्वविद्यालय पालीटेक्निक के एसएम नोमान तारिक शामिल हैं।
कुलपति ने घोषणा की थी कि छात्रों पर दर्ज जो भी मामले हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा। एएमयू में 15 दिसंबर को हुए बवाल के बाद उस समय 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इसमें एएमयू के सात छात्र थे। बाद में सभी को छोड़ दिया गया था। लेकिन छात्रों की मांग थी कि दर्ज किए गए मुकदमे भी वापस लिए जाएं। कुलपति ने इसके लिए छात्रों को भरोसा दिलाया था। जिसके क्रम में अब यह कमेटी गठित की गई है।