पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध : डीएम
सार
प्रदेश सरकार ने उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सैनिक बंधु बैठक के रूप में प्लेटफार्म दिया है, इसका सदुपयोग किया जाए। डीएम ने कहा कि सैनिक अपने सेवाकाल के दौरान देश के लिए कितने उपयोगी होते हैं, इस बारे में सभी जानते हैं, लेकिन एक भूतपूर्व सैनिक भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। डीएम ने शासकीय योजनाओं के सफल संचालन एवं उनमें पूर्व सैनिकों को शामिल करने के साथ ही विश्वासपरक फीडबैक प्राप्त करने को ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व सैनिकों का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह । अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE