फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Commissioner strict in illegal recovery case from ration dealers, sought report from DM

राशन डीलरों से अवैध वसूली प्रकरण में मंडलायुक्त सख्त, डीएम से मांगी रिपोर्ट

Sat, 09 May 2020 07:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Commissioner strict in illegal recovery case from ration dealers, sought report from DM
अतरौली के राशन डीलरों से राशन के उठान के दौरान अवैध वसूली प्रकरण खुलने के बाद मंडलायुक्त ने सख्ती के साथ भ्रष्टाचार से निपटने के निर्देश डीएम को दिए हैं। मंडलायुक्त ने दस दिन के भीतर मार्च माह में बंटे राशन की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। साथ ही भविष्य में पारदर्शी नीति के तहत खुद की निगरानी में कोटेदारों को राशन देने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरी शंकर प्रियदर्शी के मुताबिक अवैध वसूली मामले में पूर्ति विभाग के अफसर फंस हैं। उपायुक्त खाद्य अलीगढ़ की जांच में कोटेदारों के आरोप सही पाए गए हैं। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर हो बर्दास्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई अवश्य होगी। बता दें कि अतरौली के 58 राशन डीलरों ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि मार्च में राशन उठान के दौरान सभी राशन डीलरों से 150 किलो गेहूं व चावल काटा गया था।
विज्ञापन

आरओ एवं वितरण प्रमाणपत्र के नाम पर डीलरों से 25 रुपये प्रति क्ंिवटल के हिसाब से खाद्यान्न के अनुसार आपूर्ति विभाग द्वारा सुविधा शुल्क लिया जाता है। डीलरों को खाली बोरों का वजन नहीं दिया जाता है। जबकि खाली बोरा 600 ग्राम का होता है। डीलरों को आठ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लोडिंग व इसी हिसाब से अनलोडिंग तथा 30 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भाड़ा देना पड़ता है। इसकी शिकायत उन्होंने सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भईया से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed