फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Colonies built on the land of sewage farm-treatment plant

Aligarh: सीवेज फार्म-ट्रीटमेंट प्लांट की भूमि पर बनीं कॉलोनियां, इन अवैध कॉलोनियों को नोटिस की तैयारी

Thu, 07 Aug 2025 04:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 04:41 PM IST
सार

मथुरा रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। माहेश्वरी इंटर कॉलेज के आगे दाहिनी तरफ पुराने बाईपास तक लगभग 400 मीटर और एटूजेड प्लांट के आगे से बाईं तरफ पर बाईपास तक लगभग 200 मीटर की सड़क पर दोनों ओर बिल्डरों ने सीवेज फार्म और ट्रीटमेंट प्लांट के लिए आरक्षित क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
Colonies built on the land of sewage farm-treatment plant
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मथुरा रोड स्थित सीवेज फार्म और ट्रीटमेंट प्लांट की सरकारी भूमि पर बिल्डरों और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा अवैध कॉलोनियां बसा दी गईं हैं। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इन अवैध कॉलोनियों को विकसित करने वालों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

विज्ञापन


इन कॉलोनियों को बिना किसी स्वीकृत ले-आउट या नक्शे के विकसित किया गया है, जो उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के खिलाफ है। मथुरा रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। माहेश्वरी इंटर कॉलेज के आगे दाहिनी तरफ पुराने बाईपास तक लगभग 400 मीटर और एटूजेड प्लांट के आगे से बाईं तरफ पर बाईपास तक लगभग 200 मीटर की सड़क पर दोनों ओर बिल्डरों ने सीवेज फार्म और ट्रीटमेंट प्लांट के लिए आरक्षित क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। सड़क से लगभग 60 मीटर भीतर दोनों ओर सरकारी जमीन है। इन क्षेत्रों में बिना अनुमति के कॉलोनियां खड़ी कर दी गईं है। मथुरा रोड से लेकर आगरा रोड तक ऐसी अवैध कॉलोनियों की भरमार देखी जा रही है।
विज्ञापन


एडीए की कार्रवाई की कवायद
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने कहा है कि बिना स्वीकृत ले-आउट के कॉलोनियों का निर्माण या प्लॉट्स की बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है। एडीए ने हाल ही में ऐसी 17 कॉलोनियों को जेसीबी से ध्वस्त करने की कार्रवाई की थी, जिनमें मथुरा रोड और अन्य क्षेत्रों की कॉलोनियां शामिल थीं। अब सीवेज फार्म और ट्रीटमेंट प्लांट की भूमि पर बनीं कॉलोनियों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed